BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मांडर विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न, की गई आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in Uncategorized
मांडर विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न, की गई आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री से शीघ्र मिलेंगे झारखंड आंदोलन के नेता

रांची/मांडर: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का मांडर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन मांडर में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड आंदोलन के कई वरिष्ठ नेता जुटे और आंदोलनकारियों के सम्मान एवं अधिकार के लिए हुंकार भरी.

सम्मेलन को संयोजक मुमताज खान, प्रवीण प्रभाकर, विमल कच्छप, शफीक आलम, प्रो विनोद भगत, सीतारानी जैन, राजू महतो समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया और बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी मांग रखने की घोषणा की.

सम्मेलन में वक्ताओं ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित व चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की, क्योंकि राज्य बनने के बीस वर्ष बाद भी कई आंदोलनकारी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और सम्मान एवं पेंशन की आस में कई की मौत हो चुकी है.

वक्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की है कि आंदोलनकारी आयोग का शीघ्र गठन हो, आंदोलनकारियों को पहचान पत्र व नौकरियों में आरक्षण मिले, पेंशन की राशि तीस हजार रुपये की जाए, शहीदों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल हो.

सम्मेलन में झारखंड आंदोलन में शहीद हुए निर्मल महतो, सुनील महतो, सुदर्शन भगत आदि को राजकीय शहीद का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. झारखंड के शहीदों के नाम पर विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कालेजों,मुख्य सड़क, चौक और चौराहों का नामकरण करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया.

सम्मेलन में यह भी मांग उठाई गई कि सभी आंदोलनकारियों को एक ही कैटेगरी में रखकर बराबरी का दर्जा दिया जाए, 1932 के खतियान या अंतिम सर्वे के आधार पर स्थानीय नीति बनाई जाए, 20 सूत्री और निगरानी समिति में आंदोलनकारियों को स्थान दिया जाए, पाठ्यक्रम में आंदोलनकारी और शहीदों की संघर्ष गाथा को शामिल किया जाए, सभी वरिष्ठ आंदोलनकारियों को जिले के कार्यक्रम में अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाए और  टोल टैक्स पर भी आंदोलनकारियों को छूट मिले.

इसके अलावा डॉ नफ़र अली, डेविड बालमुचू, हरि उरांव, उमेश यादव, महावीर विश्वकर्मा, मकबूल आजाद, जगराम कुजूर, राजू खलखो, अश्विनी कुजूर, जाकिर हुसैन, खुर्शीद आलम आदि ने भी अपनी बात रखी. जबकि अध्यक्षता सोमरा उरांव व संचालन राजकुमार सिंह ने किया.

विश्वनाथ भगत को दी गई श्रद्धांजलि

सम्मेलन में पूर्व विधायक विश्वनाथ भगत को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मांडर कॉलेज का नाम विश्वनाथ भगत के नाम पर करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया.

कल खूंटी में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें मुमताज खान, प्रवीण प्रभाकर, विमल कच्छप, शफीक आलम आदि भाग लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदन में भी झूठ बोलते हैं सीएम नीतीश: तेजस्वी

Next Post

कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात: राहुल गांधी

Next Post
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए

कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d