BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, लोकायुक्त से की शिकायत

by bnnbharat.com
July 31, 2019
in समाचार
भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, लोकायुक्त से की शिकायत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लोकायुक्त से सरकारी स्कूलों में कमरे बनाने में भ्रष्टाचार की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शिक्षा के नाम पर लगभग दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। लोकायुक्त से मिलने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ नए स्कूल के नाम पर केवल सेमीस्ट्रक्चर कमरे बनवाकर बड़े स्तर पर किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत की है। लोकायुक्त ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

झूठ की बुनियाद पर सत्ता की नींव रखने वाली अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों से वादे तो कई किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को ईमानदारी का सपना दिखाया था। इसके विपरीत सत्ता में आने पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।

आप के कई नेताओं पर महिलाओं के साथ अभद्रता के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली के लोगों को लगने लगा है कि उन्होनें आप पर विश्वास कर गलती कर दी है। यही कारण है लोकसभा चुनाव में आप के कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

तिवारी ने कहा कि नई बसें लाने की बात कही गई, लेकिन 54 माह बीत जाने के बाद मात्र 25 बसें खरीदी गई हैं जबकि जरूरत 20 हजार बसों की है। लोकायुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी प्रत्युष कंठ, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, प्रवक्ता हरीश खुराना भी शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार की कार्रवाई

Next Post

राहुल गांधी को मिलेगी राहत या कोर्ट में होंगे हाजिर, HC में फैसला आज

Next Post
राहुल गांधी को मिलेगी राहत या कोर्ट में होंगे हाजिर, HC में फैसला आज

राहुल गांधी को मिलेगी राहत या कोर्ट में होंगे हाजिर, HC में फैसला आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d