BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनोज तिवारी ने कहा, भाजपा सरकार बनते ही ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग पर दाखिल होगा आरोप पत्र

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
मनोज तिवारी ने कहा, भाजपा सरकार बनते ही ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग पर दाखिल होगा आरोप पत्र

मनोज तिवारी ने कहा, भाजपा सरकार बनते ही 'टुकड़े-टुकड़े गैंग पर दाखिल होगा आरोप पत्र

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ पर आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति दे दी जायेगी.

तिवारी ने यहां एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित ‘चुनावी मंच’ कार्यक्रम में कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार देश द्रोह के आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति देने संबंधी फाइल पर वर्षों से कुंडली मारे बैठी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही पहला बड़ा फैसला इन लोगों पर आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति देने का किया जायेगा. उन्होंने दावा कि दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ सीटों का तालमेल हो जाने से गठबंधन 45 से 48 सीटें जीतेगा.

उन्होंने आम आदमी पार्टी(आप) सरकार पर कोई वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूलों की स्थिति सुधारने संबंधी आप सरकार के दावे की उनके (तिवारी) के हाल के कुछ क्षेत्रों के दौरे से पोल खुल गयी है. विद्यालयों का दौरा करने के दौरान कई विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि स्कूलों में मात्र दो-ढाई घंटे ही पढ़ाई होती है. कई स्कूलों के भवन खस्ता हालत में मिले. उन्होंने कुछ ऐसे बिल दिखाते हुए कहा कि इनमें 200 यूनिट से कम विद्युत खपत करने वाले उपभोक्ताओं से भी शुल्क लिया जा रहा है. इससे मुफ्त बिजली के आप सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप काे खारिज करते हुए कहा कि ठाकुर ने ऐसा कुछ नहीं कहा है, “वे जनता कुछ नारे लगा रही थी और जनता को कौन रोक सकता है.”

उन्होंने सांसद प्रवेश वर्मा के दिल्ली में भाजपा सरकार के बनने के एक महीने के भीतर अवैध भूमि पर बनायी गयी मस्जिदों को ढहा देने संबंधी बयान का बचाव करते हुए कहा कि अवैध भूमि पर कोई भी निर्माण हो उसे ढहाया ही जाना चाहिए.

तिवारी ने कहा कि आप पार्टीकी शह पर शाहीन बाग में नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ दिया जा रहा धरना भाजपा सरकार बनने के बाद स्वत: समाप्त हो जायेगा क्योंकि लोगों को उकसाने और भड़काने वाले नदारद हो जायेंगे तो लोग वहां से खुद-ब-खुद हट जायेंगे.

उन्होंने कहा कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर राजधानी को प्रदूषण, गंदगी और यातायात जाम से मुक्ति दिलाकर यहां की जनता को सारी सहूलियतें आसानी से उपलब्ध करायी जायेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JDU ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को दिखाया बाहर का रास्ता

Next Post

UP में इंजीनियरों को सांडों को पकड़ने और टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया: अखिलेश यादव

Next Post
UP में इंजीनियरों को सांडों को पकड़ने और टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया: अखिलेश यादव

UP में इंजीनियरों को सांडों को पकड़ने और टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया: अखिलेश यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d