सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘आई लव केजरीवाल’ अभियान शुरू किया है। ऑटो रिक्शा के पीछे इस नारे वाले स्टिकर चस्पा दिए गए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस अभियान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और कहा है कि मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद लोकसभा चुनाव में ‘आप’ तीसरे नंबर पर चली गई। इससे ‘आप’ के नेता घबराए हुए हैं। उन्होंने सिर्फ खुद से और अपने भ्रष्ट नेताओं से प्यार किया है, इसलिए दिल्ली के लोग अब उनसे प्यार नहीं करते हैं। मजबूरन आप को ऐसा अभियान शुरू करना पड़ा है।
दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है और अनधिकृत म बेहाल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को लागू नहीं करके गरीब मरीजों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज से वंचित रख रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले घर भी नहीं बनने दिया जा रहा है। इससे लोगों में इस सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव में भी ‘आप’ की हार निश्चित है।
बीजेपी का कहना है कि यह अभियान बताता है कि ‘आप’ और इसके मुखिया की लोकप्रियता किस तरह से गिर गई है। अब वह खुद से ‘आइ लव केजरीवाल’ बोल रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों से प्यार करते और उनकी समस्याएं हल करते, तो आज उन्हें ऐसा अभियान नहीं चलाना पड़ता। उनकी वजह से दिल्ली में संविदा कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।