BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 जुलाई से मैन्युअल चालान बंद, सभी ट्रैफिक थानों में होगा ई-चालान

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
1 जुलाई से मैन्युअल चालान बंद, सभी ट्रैफिक थानों में होगा ई-चालान
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: राज्य में सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी तरीके से और सख्ती से लागू करने के लिए अब सभी नगर निगम स्तर पर भी ई-चालान की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके तहत सभी ट्रैफिक थानों के ट्रैफिक डीएसपी और सब इंस्पेक्टर को हैंड हेल्ड डिवाइस दिया जाएगा.

एक जुलाई से सभी ट्रैफिक थानों में मैनुअली चालान की प्रक्रिया पूरी से बंद हो जाएगीऔर सिर्फ हैंड हेल्ड डिवाइस से ही ई चालाना काटा जाएगा. परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि पटना में हैंड हेल्ड के उपयोग के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

डिवाइस में ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता के फोटो खींचने की भी व्यवस्था है. इसके उपयोग से पारदर्शिता बढ़ी है. साथ ही फर्जी चालान की शिकायतें खत्म हुई हैं. जुर्माना होते ही मोबाइल पर मैसेज आने से लोगों में कानून के प्रति आदर और सम्मान भी बढ़ा है.

सभी के हाथ में होगा हैंड हेल्ड डिवाइस

चालान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब सभी के हाथ मे हैंड हेल्ड डिवाइश होगा. इससे ऑन स्पॉट गाड़ियों का चालान काटा जा सकेगा. अब तक जिलों के सभी डीटीओ, एमवीआई, ईएसआई और पटना में ट्रैफिक पुलिस को हैंड हेल्ड डिवाइस दिया गया था. अब ट्रैफिक थानों के डीएसपी को हैंड हेल्ड देने की कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल, पटना ट्रैफिक पुलिस सहित सभी जिलों में डीटीओ, एमवीआई, ईएसआई के द्वारा कुल 250 हैंड हेल्ड डिवाइस का उपयोग ई चालान के लिए किया जा रहा है.  बहुत जल्द ही राज्य में 12 जिलों के कुल 15 ट्रैफिक थाने के डीएसपी को हैंड हेल्ड डिवाइस दिया जाएगा.

गाड़ी के नंबर डालते ही मिलेगी पूरी हिस्ट्री

सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर अब कोई भी जुर्माना से बच कर भाग नहीं सकता हैं. हैंड हेल्ड डिवाइस में वाहन का नंबर डालने के बाद वाहन चालक/वाहन मालिक का पूरी डिटेल्स आ जाएगी.

जुर्माने की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में वाहन का ट्रांसर्फर और फिटनेस आदि कराते समय जानकारी मिल जाएगी और जब तक जुर्माने की राशि जमा नहीं करेंगे आगे का कार्य नहीं करा सकेंगे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के बीच शुरू हुई मुंबई लोकल ट्रेन

Next Post

चीन और पाकिस्तान के पास भारत से अधिक है Nuclear Weapons : रिपोर्ट

Next Post
चीन और पाकिस्तान के पास भारत से अधिक है Nuclear Weapons : रिपोर्ट

चीन और पाकिस्तान के पास भारत से अधिक है Nuclear Weapons : रिपोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d