BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 साल में नंबर-1 बनाएंगे ‘मैन्युफैक्चरिंग सेंटर’: नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
5 साल में नंबर-1 बनाएंगे ‘मैन्युफैक्चरिंग सेंटर’: नितिन गडकरी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के बीच केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर आयोजित e-एजेंडा आजतक में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और MSME मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. गडकरी ने वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी राय रखी.

उन्होंने कहा कि भारत को पांच साल में नंबर एक मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर बनाएंगे. नितिन गडकरी ने स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर कहा कि इससे रॉ मैटेरियल की रिसाइक्लिंग होगी, जिससे इसकी कॉस्ट कम हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि इससे हमारे प्रोडक्ट की लागत घट जाएगी. इससे विश्व बाजार में हम अधिक प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे. गडकरी ने कहा कि हम जल्द स्क्रैपिंग पॉलिसी लाने की कोशिश करेंगे.

प्रवासी मजदूरों के सवाल पर गडकरी ने कहा कि पूरी इंडस्ट्री प्रवासी मजदूरों पर ही निर्भर नहीं है. 10 से 20 फीसदी ही प्रवासी मजदूर हैं. शेष स्थानीय मजदूर भी हैं.

उन्होंने कहा कि हमारी उद्योगों से भी बात हुई है. उन्होंने हमें बताया है कि श्रमिक आने को तैयार हैं. कई कंपनियों में रहने और खाने के इंतजाम भी हैं. गडकरी ने कहा कि हमने उनसे जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र भिजवाने के लिए कहा है.

नितिन गडकरी ने कहा कि जिलाधिकारियों की सहमति से वे मजदूरों को वापस लाएं और काम चालू हो. सड़क हादसों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि लॉकडाउन के कारण रोड पर ट्रैफिक बंद था. हादसों में कमी आई है. हम ऐसा फॉर्मूला लेकर आ रहे हैं, जिससे इसमें और कमी आए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना की लड़ाई लंबी है, लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं: PM मोदी

Next Post

बीते हुए लम्हों की कसक, याद तो होगी….

Next Post
बीते हुए लम्हों की कसक, याद तो होगी….

बीते हुए लम्हों की कसक, याद तो होगी....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d