BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है कई महत्वपूर्ण विकास एवं लोक कल्याणकारी योजना: विधायक

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है कई महत्वपूर्ण विकास एवं लोक कल्याणकारी योजना: विधायक

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है कई महत्वपूर्ण विकास एवं लोक कल्याणकारी योजना: विधायक

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(भरनो): प्रखण्ड के प्रखंड परिसर स्थित खेल मैदान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारन होरो, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी सहित जिला व प्रखण्ड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित विभिन्न विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास जनता दरबार में किया गया.

जनता दरबार में सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी-अपनी समस्याओं को मुझे तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के समक्ष रखें.

उन्होंने कहा कि जबतक आप अपनी समस्या हमें नहीं बताएंगे, आपकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला एवं प्रखंड प्रशासन के माध्यम से आप सबकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है. विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों से उनके समस्याओं से अवगत होते हुए कहा यदि जनता का काम नहीं हो तो उसका शिकायत उपर के पदाधिकारियों के समक्ष करूंगा.

उन्होंने जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र बनवाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन आदि के लिए ग्रामीणों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है. इस पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की.. कि कृषि व अन्य व्यवसाय/कार्य को छोड़ आप प्रखण्ड/अंचल कार्यालय में न बैठे रहे तथा शिक्षा पर जोर देते हुए अपने-अपने बच्चों को निश्चित रूप से शिक्षा दिलाने के लिए विद्यालय भेजने की अपील की.

कार्यक्रम में उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले जिला व प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप विकास आयुक्त से अनुपस्थित पदाधिकारियों की सूचि उपलब्ध कराने तथा जनता दरबार कार्यक्रम में अनुपस्थित होने का कारण पूछने का निर्देश दिया.

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बेहद सौभाग्य की बात है कि भरनो प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आम जनों से मिलने का मौका मिला.

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का अर्थ जनता से सीधा वार्ता करना है. ग्रामीणों से कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय विभागों के द्वारा कुल 23 स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों में जाकर आप संबंधित विभागों द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी प्राप्त कर भरपूर लाभ उठाएं.

उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी-अपनी समस्याओं को बेझिझक प्रखंड एवं जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिले में उपायुक्त व उप विकास आयुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखें. साथ ही उन्होंने किसी प्रकार की समस्या आने पर उनसे सीधा सम्पर्क कर समस्या से अवगत कराने की बात कही.

जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने कहा जनता दरबार में राशन कार्ड, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य की समस्याओं के सहित रोजगार, शिक्षा, कृषि, विद्युत इत्यादि समस्याओं को हमारे पास लाएं.

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. आप उन सभी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों से अपने पूर्ण कागजात के साथ अपनी-अपनी समस्याओं को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के समक्ष रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि संभव योग्य समस्या का त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निष्पादन किया जाएगा.

जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक जिग्गा सुसारन होरो एवं जिला व प्रखण्ड प्रशासन को सीधा संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें ग्रामीण महिला सुभानी उरांव ने बतायी कि अंचल कार्यालय में 03-04 दिन से रसीद काटने के लिए चक्कर लगा रही हूं. परंतु अंचल कार्यालय के कर्मी द्वारा बार-बार टाल मटोल किया जा रहा है. लोंगा आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका सुखमनी उरांव ने बताया आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन हेतु मिलने वाली पोषाहार, लकड़ी आदि के लिए मिलने वाली राशि समय से नहीं मिलने की शिकायत की.

उन्होंने पोषाहार व लकड़ी के लिए मिलने वाली राशि को ससमय दिलाने की गुहार लगाई. मालादोन ग्राम निवासी नरिया देवी ने बताया कि उसे विगत 10 वर्ष से चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है.

उन्होंने बताया है कि उन्हें अबतक न तो आवास योजना का लाभ मिला है और न ही किसी प्रकार का पेंशन योजना का लाभ मिला है. उन्होंने जिला प्रशासन से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की है. एक अन्य मामलें में भरनो के ग्रामीण जनता ने कार्यक्रम में बताया कि भरनो प्रखण्ड व अंचल कार्यालय में छोटी-छोटी कार्य के लिए बेवजह चक्कर लगाना पड़ता है.

उन्होंने अंचल कार्यालय के सीआई व कर्मचारी शंकर लोहरा द्वारा दाखिल खारिज के नाम पर मोटी रकम की मांग करने की शिकायत की. इसके अलावे एक अन्य फरियादी ने बताया कि रसीद काटने के लिए एक कर्मचारी को 500 रूपये दिया. परंतु अभी तक रसीद नहीं कटा है. उन्होंने जिला प्रशासन से रसीद काटने के लिए उपयुक्त व्यवस्था कराने की मांग की है. ताकि रसीद कटाने के लिए ग्रामीणों को बेवजह समस्याओं का सामना न करना पड़े. जिस पर विधायक जिग्गा मुण्डा ने जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए ग्रामीणों को बेवजह परेशान न करने का निर्देश दिया.

विद्यालय प्रबंधन समिति ने बताया है कि विद्यालय के विद्यार्थियों का हमेशा प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है तथा जिला व राज्य स्तर के विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमेशा पुरस्कृत होते रहे है. जिस पर उप विकास आयुक्त ने परियोजना निदेशक आईटीडीए को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.

जनता दरबार में समाज कल्याण, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, आत्मा कार्यालय, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना, पशुपालन विभाग, पशु स्वास्थ्य शिविर, निर्वाचन कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान, एनआरएलएम/जेएसएलपीएस, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बाल विकास परियोजना कार्यालय, मनरेगा, ग्रामीण विकास, बैंक व अन्य विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार साहित्य वितरित किया गया. साथ ही स्टॉल में स्थानीय ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करने का प्रयास किया गया.

इसके अलावे जनता दरबार में 600 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा. जिनमें सड़क निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, धान क्रय, शौचालय निर्माण, डीप बोरिंग, कुप निर्माण, चापाकल मरम्मति व खुदाई, शौचालय निर्माण, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, राशन कार्ड, तालाब मरम्मति, वृद्ध-वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

इस अवसर पर सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, अपर समाहत्र्ता सुधीर कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ0 रमेश चन्द्र सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 ललित एक्का, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भरनो विशाल कुमार, जिला परिषद सदस्य चन्द्रशेखर उरांव, उप प्रमुख एतवा उरांव एवं हजारों पुरूष व महिला ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाक ने माना आतंकी है हाफिज सईद

Next Post

जन समस्याओं के आवेदन हुए प्राप्त

Next Post
जन समस्याओं के आवेदन हुए प्राप्त

जन समस्याओं के आवेदन हुए प्राप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d