BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘स्टैंड फॉर स्टेन स्वामी’ के विरोध प्रदर्शन में कई राजनैतिक नेताओं ने लिया भाग

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
‘स्टैंड फॉर स्टेन स्वामी’ के विरोध प्रदर्शन में कई राजनैतिक नेताओं ने लिया भाग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज रांची में विभिन्न जन आन्दोलन, जन संगठन, वाम दल और झारखंड के सत्तारूढी दल के प्रनितिधियों द्वारा स्टेन स्वामी समेत सभी राजनैतिक बंदियों की रिहाई के लिए न्याय मार्च निकाला गया. मार्च जिला स्कूल से शुरू होकर राज भवन तक पहुंची जहां धरना दिया गया.

मार्च में निम्न संगठनों के प्रतिनिधि थे:

आदीवासी विमिंस नेटवर्क, आदीवासी मूलवासी अस्तित्व रक्षा मंच, AIPF, AISA, अखड़ा, CPI, CPI(ML), CSSF, कौंग्रेस, मासस, जन मुक्ति संघर्ष वाहिनी, मानवीय एकता, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड जनाधिकार महासभा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, रोजी रोटी अधिकार अभियान, विस्थापन विरोधी जन विकास आन्दोलन, सिंहभूम आदीवासी समाज, सांझा कदम, NAPM, नैशनल डोमेस्टिक वर्कर्स मूवमेंट, व अन्य संगठन.

आदीवासी अधिकार मंच के प्रफुल लिंडा ने स्टैन के प्रशासन द्वारा अमानवीय बर्ताव की कड़ी निंदा की. संजय पांडे (कौंग्रेस के जिला सचिव) ने कहा कि स्टेन की गिरफ़्तारी केंद्र सरकार की झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों की लूट बढ़ाने की साजिश का एक हिस्सा है.  

झारखंड की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा कि पूरा देश स्टैन की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी गांव-गांव में लोग स्टेन की लैंड बैंक नीती के विरुद्ध संघर्ष को जारी रखे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को लोगों पर लग रहे झूठे आरोपों का संज्ञान लेना पड़ेगा.

बगोदर के विधायक व CPI (ML) के सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि ये सड़के और राजभवन इस बात के गवाह है कि स्टैन बार बार वंचितों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मानव अधिकार कार्यकर्ताओं, बुद्धीजीवियों व जन अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले अन्य लोगों पर झूठे आरोपों का सिलसिला मोदी सरकार के कार्यकाल में बहुत बढ़ गया है.

भीमा कोरेगांव के तर्ज पर अब CAA-NRC का विरोध करने वाले राजनैतिक नेताओं व छात्रों पर दिल्ली में दंगे फैलाने के झूठे आरोप लग रहे है. उन्होंने सब राष्ट्रीय विपक्षी दलों से अपील की कि वे स्टेन स्वामी की रिहाई के लिए एकजुट हो.  CPI(ML) के भुनेश्वर केवट ने बोला कि जो भी संविधानिक मूल्यों की बात करता है, वह मोदी सरकार का निशाना बन जाता है

झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी ने कहा कि स्टैन की रात के अंधेरे में गिरफ़्तारी बहुत निंदनीय है. उन्होंने पूछा कि जब स्टेन को उनके आवास पर पूछताझ की जा सकती है, तो उन्हें जेल में बंद करने की क्या जरुरत है?

कांग्रेस वक्ता प्रभाकर तिर्की ने कहा कि UAPA कानून को तुरंत रद्द किया जाए, जिसके तहत किसी को भी “गैर-कानूनी” करतूतों के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने पूछा कि यह कौन तय करेगा कि कौन कौन सी गतिविधि गैर-कानूनी है? उन्होंने जोड़ा कि NIA केंद्र सरकार की मन मर्जी के अनुसार काम कर रही है. राज्य आदीवासी सलाहाकार परिषद के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि मोदी से पहले कोई भी राजनैतिक नेता ने स्टेन स्वामी के विरुद्ध झूठे आरोप नहीं लगाए थे. भाजपा सरकार पूरे देश में डर का माहौल फैला रही है.

CPI के भुनेश्वर मेहता ने कहा कि भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. NIA ने सीताराम येचुरी और योगेन्द्र यादव जैसे जनता के नेताओं को भी झूठे आरोपों से नहीं छोड़ा है.

अन्य वक्ताओं और प्रतिभागियों में निम्न शामिल थे:

आलोका कुजूर, नदीम खान, प्रभाकर तिर्की, प्रवीर पीटर, एलीना होरो, विनोद कुमार, सुशांतो मुखर्जी, पीटर मार्टिन, पी.एम. टोनी, दामोदर तूरी, कनक, नौरीन, सुगिया, पुनीता टोपनो व अन्य लोग.

सब सत्तारूढ़ी व वामपंथ दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका दल स्टेन स्वामी के साथ है और उनकी तुरंत रिहाई की मांग करता है.

धरने के अंत में प्रदर्शनकर्ताओं ने राज्यपाल को संलग्न ज्ञापन देकर उनसे अपील की कि वे केंद्र सरकार को उनकी निम्न मांगों के विषय में सूचित करें – 1) स्टैन स्वामी समेत सभी राजनैतिक बंदियों को तुरंत रिहा किया जाए, 2) भीमा कोरेगांव मामले को बंद किया जाए व दिल्ली के दंगों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध फर्ज़ी मामलों को तुरंत रद्द किया जाए एवं 3) भारतीय दंड संहिता की धारा 124क (राजद्रोह) एवं धारा 499 (मानहानि), विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) को रद्द किया जाए.

अधिक जानकारी के लिए, अलोका कुजूर  (9934120747), भुवनेश्वर केवट (7484871067) या रतन तिर्की (7461057633) से संपर्क करें.

https://bnnbharat.com/jharkhand-demands-justice-center-pays/
https://bnnbharat.com/the-countrys-poor-is-hungry-the-government/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोटालपोखर थाना प्रभारी ने चलाया वाहन जांच अभियान

Next Post

दुष्कर्म पीड़िता परिवार से मिला प्रदेश भाजपा प्रतिनिधिमंडल, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Next Post
दुष्कर्म पीड़िता परिवार से मिला प्रदेश भाजपा प्रतिनिधिमंडल, दिया हर संभव मदद का भरोसा

दुष्कर्म पीड़िता परिवार से मिला प्रदेश भाजपा प्रतिनिधिमंडल, दिया हर संभव मदद का भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d