साहिबगंज: बरहेट विधानसभा के पतना प्रखंड के लखीपुर में हुए सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग सरकार से की गई.परिवार से मिलने वालों में राज्यसभा के माननीय सांसद समीर उरांव दुमका के सांसद सुनील सोरेन साहेबगंज जिला परिषद अध्यछ रेणुका मुर्मू पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष देवीधन टुड्डू जिला अध्यक्ष रामदरश यादव साहेबगंज नप अध्यक्ष श्रीनिवास यादव जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव बरहरवा नप अध्यक्ष श्यामल दास सिमोन माल्टो सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
इसके अलावा पतना प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता चौकिदार हांसदा, कुनाल मंडल भी मौजूद थे.