BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
नक्सली इलाके के 50 युवाओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी 2021 को 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा.पलामू जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उक्त सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त   शशि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं. 

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहली बार मतदाता के रूप में निबंधित हुए लोगों को फोटो पहचान पत्र संबंधित बीएलओ द्वारा समारोह में ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

सभी सुयोग्य एवं निबंधित मतदाताओं को प्राउड टू बी अ वोटर रेडी टू वोट अंकित बैज प्रदान किया जायेगा.ये सभी बैज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त संख्या में बनवाया जायेगा. जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित नागरिकों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी. उपरोक्त के अलावा कई अन्य तरह के भी कार्यक्रम किए जाएंगे.

 प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम 

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है.जिसमें डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अधिकाधिक उपयोग करने के बात कही है.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग मुख्य रूप से करने का निर्देश दिया है.

 मतदान केंद्र पर होने वाले कार्यक्रम 

मतदान केंद्र स्तर पर समारोह का आयोजन संबंधित बीएलओ के द्वारा किया जायेगा.इस दौरान समारोह में उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी. यदि किसी नए मतदाता की फोटो पहचान पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होगी तो उसे तुरंत शुद्ध कर अगले 10 फरवरी तक शुद्ध मतदाता पहचान पत्र उक्त मतदाता को उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त प्रखंड,अनुमंडल, एवं जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समापन हेतु डेडीकेटेड स्टाफ की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंदर लेटा जंगल में लैंडमाइंस विस्फोट, कई ग्रामीण घायल

Next Post

झारखंड के आंदोलनकारियों ने अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज बुलंद किया

Next Post
झारखंड के आंदोलनकारियों ने अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज बुलंद किया

झारखंड के आंदोलनकारियों ने अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज बुलंद किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d