BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजधानी रांची में पीएम मोदी की लक्ष्मण रेखा पर कई दुकानदारों ने किया अमल

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
राजधानी रांची में पीएम मोदी की लक्ष्मण रेखा पर कई दुकानदारों ने किया अमल

राजधानी रांची में पीएम मोदी की लक्ष्मण रेखा पर कई दुकानदारों ने किया अमल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए लॉकडाउन के तीसरे दिन बुधवार को राजधानी रांची में सुबह में दुकानों और सब्जी बाजारों में भीड़ लगी. खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों ने एक सप्ताह के लिए सब्जियां खरीद ली.

Also Read This:- 24 दिनों में संक्रमण से मौत के आंकड़े 156 गुणा बढ़े, संक्रमण में भी 52 गुणा की वृद्धि 

दुकानों ने भी इस दौरान जमकर मनमानी कीमत वसूले 20 -22 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 40 रुपये किलो बिका. आलू 18 से 25 रुपये किलो तक बिका. पुलिस प्रशासन की डर की वजह से सुबह 9 बजते ही बाजार खाली होने लगे. हर जगह पुलिस की तैनाती की गई है. इसका असर यह हुआ कि सड़के सुनसान हो गई है. कुछ वाहन सवार बेवजह आवाजाही करने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिसकर्मियों ने सख्ती से वापस घर भेज दिया.

कई लोग गैस सिलिंडर लेकर सड़क पर घूमते नजर आएं. ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि बिना हेलमेट वाले का अविलंब चालान काटा जाए, ताकि बिना जरूरी काम सड़क पर घूमने वालों की संख्या में कमी आ सके. आम दिनों में जाम से जूझने वाला कांटा टोली, रातू रोड, सहित सभी चौक पूरी तरह से वीरान है.

Also Read This: अगले 20 घंटे भारत के लिए भारी, ICMR की चेतावनी 

यहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने वाहन सवारों को जबरन घर भेजा. उन्हें दो टूक कहा कि आगे गाड़ी ले गए तो जुर्माना देना पड़ेगा. इसके बाद जो लोग वाहन से निकले थे. वह अपने घर की ओर लौटे. पूरे शहर में प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि अनावश्यक घर से ना निकले. अगर किसी को घर से निकलना जरूरी है तो ही निकले.

एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कही गई लक्ष्मण रेखा की बात पर राजधानी रांची के कई दुकानदारों ने अमल करना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपनी दुकानों के बाहर एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर चुने से गोल घेरा बना दिया है, ताकि ग्राहक इसी के अंदर रहकर दवा की खरीदारी करें.

एसएसपी ने सभी दुकानदारों को ऐसा करने के लिए निवेदन किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. इस दुकानदार की पहल लोगों के लिए एक नजीर पेश करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ज्यादा कीमत पर मास्क बेचने की शिकायत पर छापेमारी, केस दर्ज

Next Post

भीड़ नियंत्रण में लगाये गये पुलिस वाले ही बन गये भीड़ का हिस्सा

Next Post
भीड़ नियंत्रण में लगाये गये पुलिस वाले ही बन गये भीड़ का हिस्सा

भीड़ नियंत्रण में लगाये गये पुलिस वाले ही बन गये भीड़ का हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d