अमर गोस्वामी
लोहरदगा: लातेहार एवं लोहरदगा जिले की सीमा पर लोहरदगा जिला के जोबांग थाना क्षेत्र के मुरमा पानी जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी एवं जेजेएमपी के बीच 11 नवम्बर को दोपहर तीन बजे से चार बजे तक भीषण मुठभेड़ हुई.
मुठभेड़ के दौरान माओवादियों ने जेजेएमपी पर मोर्टार का प्रयोग तीन बार किया. गोली बारी एवं बमों की आवाज पांच किमी के रेडियस तक सुनी गई. मुठभेड़ जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहार एवं माओवादी कमांडर टोपनो जी के दस्ता के बीच हुई.
कयास लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों नक्सली संगठन को नुकसान हुआ है. मगर मामले की पुष्टि ना तो लातेहार पुलिस कर रही है और ना ही लोहरदगा पुलिस. मगर ग्रामीण सूत्रों ने मामले की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है जेजेएमपी का दस्ता इलाके में लंबे समय से टिका हुआ था जिसकी सूचना माओवादियों को हुई जिसके बाद माओवादियों ने इलाके को घेर जेजेएमपी के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया.

