BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुएं से मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच नामजद

by bnnbharat.com
October 1, 2019
in Uncategorized
कुएं से मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच नामजद
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुच्चिटांड़ में एक विवाहिता का शव मंगलवार को उसके ससुराल से आधा किलोमीटर दूर एक कुएं से बरामद किया गया है. घटना की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरफ फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता सोमवार की संध्या 7:00 बजे अपने ससुराल से गुस्से में निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की.

वहीं एक घंटे के बाद पता चला कि विवाहिता का शव आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में है, जिसे ग्रामीणों की मदद से निकाला गया. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ विवाहिता के ससुराल के समीप इकट्ठा हो गई. घटना के बाद युवती के ससुराल वाले फरार हैं. घटना की सूचना पाकर डोमचांच थाना प्रभारी विनोद कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया.

वहीं मृतका के परिजन ने पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. इसे लेकर मृतका के चाचा सरयू यादव, पिता स्व. सोना महतो ने आवेदन देकर पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि अपनी भतीजी संगीता की शादी विकास चौधरी बुच्चीटांड़ डोमचांच के साथ हिंदू रीति रिवाज व दान-दहेज के साथ 2016 के मई माह में किया था. शादी के दो-तीन माह तक सब कुछ सही चल रहा था, मगर उपरोक्त समय अवधि के बाद दहेज को लेकर मेरी भतीजी पर उसके ससुराल वालों ने उसके साथ काफी मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे.

हम सब मौखिक रूप से दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश भी करते रहे, मगर सारी बात बेकार चली जाती थी. हम लोगों ने जब अपनी भतीजी संगीता से कारण पूछा तो वह बताती थी कि आए दिन ससुराल के लोग व्यापार के लिए गाड़ी खरीदने के लिए दो लाख दहेज के रूप में लाने के लिए कहते थे. साथ ही साथ पति के द्वारा मुझे पत्नी का दर्जा नहीं दिया जाता था, क्योंकि मेरे पति का मेरी बड़ी गोतनी के साथ लगभग दो वर्षों से अवैध संबंध था. जब भी मैं विरोध करती थी तो मेरे पति तथा गोतनी दोनों मुझे प्रताड़ित करते थे.

इस बाबत उन्होंने कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसमें गांगो यादव पिता स्व. अमृत यादव, कलपतिया देवी पति गांगो यादव, सकलदेव यादव पिता गांगो यादव, मंजू देवी पति सकलदेव यादव विकास यादव पिता गांगो यादव के नाम शामिल हैं. मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अंत्यपरीक्षण की रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि शव देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि पीठ में चोट के निशान हैं. परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पति के साथ झगड़े की बात भी सामने आ रही है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डोमचांच थाने ने उक्त मामले को कांड संख्या 81/19 धारा 304बी 34 भादवी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों को मिलने वाला खाद्यान्न अब मिलेगा एक रुपये सस्ता 

Next Post

स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Next Post
स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d