BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीद के आश्रितों को सम्मानजनक नौकरी मिले-सुदेश महतो

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in Uncategorized
भाजपा नेताओं से मिलकर वापस लौटे सुदेश महतो

भाजपा नेताओं से मिलकर वापस लौटे सुदेश महतो

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष  सुदेश कुमार महतो ने  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरन को पत्र लिख कर झारखंड आंदोलनकारियों के अन्य समस्याओं से अवगत कराया.

पत्र में कहा गया है कि झारखंड आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को नौकरी तथा पेंशन देने के लिए आपकी सरकार ने कई प्रस्तावों को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी है. पेंशन और नौकरी दिए जाने के निर्णयों के बाद आपने कहा भी है कि राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत मिला है और उन्हें सम्मान देने का वक्त है.

उन्होंने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों को तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरी देने के बीच यह सुनिश्चित करे कि शहीद आंदोलनकारी के आश्रित किसी अधिकारी के लिए चाय का प्याला नहीं उठाएं और न ही अफसरों की तीमारदारी में दरवाजे खोलने और कुर्सी, सोफा पोंछने का काम करें.

झारखंड आंदोलनकारी को चिह्नित करने के लिए आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऑल इंडिया सर्विस के रिटायर्ड अधिकारी को दी जा रही है, लेकिन आयोग में अधिकारी की बात और मंशा हावी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखना होगा. आंदलनकारियो से बातचीत में यह जानकारी भी मिलती रही है कि प्रखंड से लेकर जिलों तक में अफसरों का नजरिया झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति ठीक नहीं रहा है.   उन्होंने कहा कि  हाशिये पर पड़े आंदोलनकारी के परिवार के सदस्यों को राज्य के प्रतिष्टित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई की सुविधा और सरकारी-गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी स्पष्ट निर्णय लिए जाने की जरूरत है. जेल काटने की अवधि को लेकर पेंशन का जो प्रावधान किया गया है, उसे भी बढ़ाने की जरूरत है.

इनके अलावा आंदोलनकारी को राजकीय अतिथि का दर्जा मिले. वे किसी जिले में जाएं, तो सरकार के अतिथि गृह में उन्हें मुफ्त ठहरने और खाने का इंतजाम हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निजी स्कूलों में कार्यरत लाखों शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों की परेशानियां अब दूर हो-आलोक दूबे

Next Post

रांची रेल मंडल के कोविड 19 वेक्सिनेशन में शेष बचे चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

रांची रेल मंडल के कोविड 19 वेक्सिनेशन में शेष बचे चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d