रामगढ़: देश का झंडा व भगवा झंडा देश में बने कानून के समर्थन में एक विशाल जनसमूह के कंधे पर निकला जो रामगढ़ के सिद्धो कान्हो मैदान से शुरू हो कर शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर चला.
जी हां मैं बात कर रहा हूं एन आर सी , सी ए ए , एन पी आर के समर्थन में आज यहां एक ऐसा विशाल जुलूस निकाला गया जो शायद इससे पहले रामगढ़ की सड़कों पर कभी निकला हो.
जुलूस में भारी तादात में लोग शामिल हुए. सबसे बड़ी बात यह रही कि इस जुलूस में किसी भी दल का कोई झंडा नही था. इतना विशाल जुलूस और लोग अनुशासन में रह कर एन आर सी , सी ए ए , एन पी आर के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे.नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में गुरुवार को हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लिए हजारों लोगों ने जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय जन जागरण मंच के द्वारा आयोजित इस रैली में विशाल महिला जन समूह के साथ युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शहर की सड़कों पर निकली यह रैली ऐतिहासिक रही। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पूर्व शायद ही शहर के लोगों ने ऐसी रैली देखी होगी। शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे घंटों भगवा रंग के झंडों से पटे रहे। भारतीय संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोगों ने जमकर नारे लगाए। रैली में शामिल लोगों ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून देश हित में है। जो लोग भारत में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे हैं वह देश के विधि व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए हैं। उनको वापस भेजने पर युवाओं के लिए रोजगार भी उपलब्ध होंगे। रैली को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई। रैली में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों और राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुई। लोगों ने “देकर रहेंगे आजादी” “आतंकवाद से आजादी” आदि नारों का जमकर प्रयोग किया। रैली को शहर में अपार जनसमर्थन मिला।