BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल की बिल भुगतान के अभाव में फसी प्रसूता, नपाध्यक्ष नौतनवा बने सहारा

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
अस्पताल की बिल भुगतान के अभाव में फसी प्रसूता, नपाध्यक्ष नौतनवा बने सहारा
Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल,

महाराजगंज:  मुसीबत की मारी सोनौली की एक बेबस महिला बुरी तरह फंसी हुई है. नेपाल के भैरहवां में एक साल पहले ब्याही गई इस महिला को प्रसव पीड़ा के बाद सोनौली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. ऑपरेशन से उसे बच्ची हुई. अस्पताल ने बिल थमाया तो उसका पति यह कहकर अपने घर नेपाल चला गया कि पेमेंट उसकी सास करेगी.

सच्चाई यह है कि महिला की मां की झोली भी खाली है. हॉस्पिटल की ओर से सात हजार रुपये बिल माफ करने के बाद भी बाकी बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है. प्रसूता नवजात के साथ हॉस्पिटल में ही पड़ी है. युवती की मां के अनुसार जब वह अपनी बेटी को देखने गई तो पता चला कि उसका दामाद अपने घर जा चुका है. अस्पताल वालों ने उसे 17 हजार का बिल थमा दिया जबकि वह दूसरों के घरों में काम कर दो वक्त की रोटी का इंतजाम करती है. पति नहीं है और प्राइवेट दुकान में काम करने वाले एक लड़के की कमाई तीन महीने से बंद है.

यह मामला जब नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के पास पहुंचा तो उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर से बात कर 17 हजार में से सात हजार रुपये का बिल माफ करा दिया. लेकिन महिला की मां का कहना है कि वह दस हजार भी नहीं ला सकती. महिला का पति कह रहा है कि उसके पास पैसा नहीं है.

सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सौनौली का कहना है कि हॉस्पिटल से सात हजार रुपये माफ करवा दिया गया है. बच्ची की नानी ने बाकी पैसों का इंतजाम करने को कहा है. अगर वह इंतजाम नहीं कर पाएगी तो बाकी दस हजार रुपये की भी व्यवस्था कराई जाएगी. वहीं उक्त हास्पिटल के डॉक्टर नजीर ने बताया कि महिला के हालात देख सात हजार रुपये माफ कर दिए गए हैं. छह दिन से नवजात बच्ची के परिजन एक-दो दिन में बाकी पैसा जमा करने की बात कह रहे हैं. अस्पताल की ओर से परिजनों पर कोई दबाव नहीं दिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BRO अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री की बैठक

Next Post

सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर कॉलेज के प्राचार्य के विरूद्ध कार्रवाई

Next Post
सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर कॉलेज के प्राचार्य के विरूद्ध कार्रवाई

सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर कॉलेज के प्राचार्य के विरूद्ध कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d