BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने किया पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का दौरा

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने किया पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का दौरा
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी चुनाव में दिखेगा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: मीरा

चतरा: भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने सीसीएल पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का दौरा किया. पिपरवार पहुंचने पर बचरा चार नंबर चौक के पास स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मीरा मुंडा का जोरदार स्वागत किया.

भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने मीरा मुंडा और सिमरिया के भाजपा विधायक किशुन कुमार दास का बूके देकर स्वागत किया. जिसके बाद मीरा मुंडा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बचरा चार नंबर चौक स्थित जय बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.

उन्होंने पिपरवार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय कई समस्याओं पर चर्चा की. उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में बेहतर कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मीरा मुंडा ने कहा कि पिपरवार जैसे ओधौगिक क्षेत्र में पार्टी काफी मजबूत है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मेहनत के साथ कार्य कर रहें है. कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा.

मीरा मुंडा टंडवा में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद रांची लौट रही थी. इसी बीच पिपरवार में रूक कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

मौके पर रविंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र शर्मा, संतोष कुमार गिरी, राजेंद्र कुमार, मुकेंद्र पासवान, रामप्रसाद महतो सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री रामेश्वर उरांव ने रास्ते में घायल नौजवान को अस्पताल पहुंचाया

Next Post

स्पेशल आरटी पीसीआर में 153, ट्रू-नाट में 25 का लिया सैंपल

Next Post
धनबाद में 20 व 21 को विशेष कोरोना जांच अभियान

स्पेशल आरटी पीसीआर में 153, ट्रू-नाट में 25 का लिया सैंपल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d