BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(रायडीह): प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न हुआ. बैठक में प्रखंड में संचालित 14वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा की गई. सभी संचालित योजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तहत् प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दूकानों में राशन वितरण की अद्यतन समीक्षा की गई. अंत्योदय योजना के तहत् 35 किलो अनाज वितरण की भी समीक्षा की गई.

प्रखंड में निबंधित किसानों से धान अधिप्राप्ति के तहत् लैम्पस में धान क्रय की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. प्रखंड में जिन परिवारों का अबतक शौचालय निर्माण नहीं हो पाया है, उसे यथाशीघ्र पूरा करने तथा बेसलाईन सर्वे की सूची के आधार पर शौचालय निर्माण का निर्देश दिया गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए 14वें वित्त की राशि से चापाकलों की मरम्मति करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में बोर्ड एक्जाम को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूर्ण तैयारी का निर्देश दिया गया.

बैठक में उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 26 जनवरी तक रायडीह प्रखंड को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त प्रखंड बनाने का संकल्प लिया. इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झण्डोत्तोलन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद प्रतियोगिता के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की गई.

प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह मनीष कुमार, प्रखंड प्रमुख ईस्माइल कुजूर, उप प्रमुख, प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड समिति के सचिव, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निःशुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय हेतु 8 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Next Post

आयोग के नोटिस के बावजुद भी सूचना नहीं मिलने पर भेजा स्मार-पत्र

Next Post
आयोग के नोटिस के बावजुद भी सूचना नहीं मिलने पर भेजा स्मार-पत्र

आयोग के नोटिस के बावजुद भी सूचना नहीं मिलने पर भेजा स्मार-पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d