BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस मनाने कोे लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित

by bnnbharat.com
January 9, 2020
in Uncategorized
गणतंत्र दिवस मनाने कोे लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित

गणतंत्र दिवस मनाने कोे लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने की. बैठक में 26 जनवरी को मनाएं जाने वाले गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तय की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को जिम्मेवारी सौंपी गई.

बैठक में उप विकास आयुक्त मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम सिर्फ सरकारी कार्यालय एवं पदाधिकारी तक ही समिति नहीं हो बल्कि इस कार्यक्रम में जिले के तमाम लोगों की सहभागिता होनी चाहिए. उन्होंने जिलेवासियों से गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की. बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यकम की रूप रेखा तय किया गया जिसमें प्रातः स्कुल बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई.

बैठक गणतंत्र दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं कमेटी गठित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को चयनित करने की बात कही गई. बैठक में जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश में पफैंसी मैच आयोजित करवाने पर भी सहमति हुई. बैठक के दौरान पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित करने एवं विष्य चयनित किया साथ ही प्रतियोगिता करवाने को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं रेडक्रास सोसाइटी को इसकी जिम्मेवारी दी गई. बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता को बिजली की सप्लाई निर्वाध रूप से करने, नगर पंचायत पदाधिकारी को शहर की सफाई करने समेत अन्य पदाधिकारियों को भी गणतंत्र दिवस पर कार्य सौंपा गया.

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,आइटीडीए निर्देशक विंदेश्वरी ततमा, डीआरडीए निर्देशक पंकज कुमार सिंह, एसडीओ सागर कुमार, सुधीर कुमार दास, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हाजिला योजना पदाधिकारी निर्मल झा, सीएस डा एसपी शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार, कयुम अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा, समाजसेवी सरयू सिंह, आशीष टैगोर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

9 बजे होगा खेल स्टेडियम में झंडोतोलन

गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित बैठक में गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं अन्य सरकारी कार्यालय में होने वाले झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया जिसमें उप विकास आयुक्त आवास 7ः40 बजे, उपायुक्त आवास 8 बजे, एसडीओ आवास 8ः15 बजे, कारगिल पार्क 8ः25 बजे,जिला खेल स्टेडियम 9 बजे, उपायुक्त कार्यालय 10ः10 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10ः15 बजे, जिला परिषद 10ः20 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय 10ः25 बजे, जिला कंटोल रूम 10ः30 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10ः35 बजे, नगर पंचायत 10ः40 बजे, रेडक्राॅस सोसाइटी 10ः55 बजे एवं पुलिस लाइन 11ः10 बजे निर्धारित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉ के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Next Post

शांति के लिए भारत की मध्यस्थता हमें स्वीकार्यः ईरान

Next Post
शांति के लिए भारत की मध्यस्थता हमें स्वीकार्यः ईरान

शांति के लिए भारत की मध्यस्थता हमें स्वीकार्यः ईरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d