BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में माघ मेला के सम्बंध में बैठक

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में माघ मेला के सम्बंध में बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: प्रमुख सचिव नगर विकास  दीपक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में माघ मेला 2020-21 के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रमुख सचिव ने विद्युत विभाग, पीडब्लूडी विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई, पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को माघ मेला के सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को अपनी कार्ययोजना में अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने का निर्देश दिया है.

बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी- भानु चन्द्र गोस्वामी के द्वारा पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेले के आयोजन हेतु बनायी गयी प्रस्तावित कार्ययोजना के सम्बंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी दी गयी. उन्होंने मेले में पाण्टुन पुलों के निर्माण, सेक्टर, विद्युत व्यवस्था, मेला क्षेत्र में चकर्ड प्लेट से बनने वाली सड़कों, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, सेनेटाइजेशन, घाटों के निर्माण, गंगा नदी के कटान को रोकने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जाने वाले बाड़, वैरीकेटिंग, जेटी की व्यवस्था सहित मेले के आयोजन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

प्रमुख सचिव ने सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा कराये जाने वाले कार्यों तथा उनसे सम्बंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. मण्डलायुक्त  आर0 रमेश कुमार एवं आईजी-श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी मेले के आयोजन को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक सुझाव दिए.

प्रमुख सचिव ने मेला आयोजन से सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन में मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न होने पाये. उन्होंने मेला क्षेत्र में कोविड-19 के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हेतु आवश्यक तैयारियों केे सम्बंध में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहने पाये. उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु भी पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कहा है.

बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लगने वाले माघ मेला क्षेत्र में बनने वाले पाण्टुन पुलों के स्थलों, गंगा जी के कटान वाले स्थानों, बिजली, सड़क सहित अन्य की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, नगर आयुक्त रवि रंजन सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भागवत कथा में कृष्ण महिमा का वर्णन

Next Post

कोरोना वायरस: केरल में 1.6 तो दिल्ली में 1.5 फीसदी की गति से बढ़ रही कोरोना की चाल

Next Post
कोरोना वायरस: केरल में 1.6 तो दिल्ली में 1.5 फीसदी की गति से बढ़ रही कोरोना की चाल

कोरोना वायरस: केरल में 1.6 तो दिल्ली में 1.5 फीसदी की गति से बढ़ रही कोरोना की चाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d