रांचीः झारखंड राज्य किसान समन्वय संघर्ष समिति की बैठक पूरन महतो की अध्यक्षता में आज रांची स्थित झारखंड राज्य किसान सभा कार्यालय में सम्पन्न हुई.
बैठक में एन,आर,सी, एवं सीएए का 1 से 7 दिसंबर तक देशव्यापी विरोध कार्यक्रम चलाने, भाजपा शासित राज्यों में दमनकारी कारवाई रोकने तथा 8 जनवरी 2020को मजदूर संगठनों के द्वारा केन्द्र सरकार के जनविरोधी आर्थिक नीतियों, आर्थिक मंदी तथा मजदूर विरोधी नीतियोंके के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में झारखंड राज्य किसान समन्वय समिति ग्रामीण भारत बंद,रेल रोको, रास्ता रोको का निर्णय लिया गया है.
बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के सुफल महतो, प्रफुल लिंडा, किसान महासभा के पूरन महतो, हिरागोप, अखिल भारतीय किसान सभा के महेंद्र पाठक, किसान संग्राम समिति के राजेंद्र यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
किसानो के फैसलों का डेढा दाम, कर्ज माफी, धान का क्रय केंद्र खोलने, झारखंड भूमि अधिग्रहण कानून रद्द करने, किसान आत्महत्याएं रोकने, पलायन, विस्थापन रोकने ,जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा के लूट रोकने की मांग बन्द में शामिल होंगे.
राज्य के सभी जिलों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा.