रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:- गोरखपुर समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में केसी चौबे डीके गुप्ता इजहारूल हक नजमुल हसन ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली सपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए आज शामिल हुए लोगों ने विश्वास दिलाया कि जीवन के अंतिम सांस तक अपने समाज के उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को लेकर आम जनता के बीच में पार्टी को मजबूत किया जाएगा. आज उनके समाज के लोग प्रदेश की सरकार से प्रताड़ित व उपेक्षित है. अत्याचार वर्दाश्त कर रहा है. रोजीरोटी तो दूर लोगों का जीवन भी सुरक्षित नहीं है जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने आज शामिल हुए साथियों व उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके समाज सहित सभी समाज के लिए हर स्तर पर उनके मान सम्मान की रक्षा करती रहेगी.इस दौरान प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव अवधेश यादव हाजी शकील अंसारी मनोज यादव मैना भाई राघवेंद्र तिवारी राजू कपिल मुनि यादव अनवार आलम अख्तर जहां सुनील आजाद उर्मिला देवी श्याम पांडे संजय पासवान नारद यादव महेंद्र तिवारी संतोष यादव त्रिलोकी यादव राहुल यादव धर्मेंद्र यादव प्रभुनाथ कनौजिया शंभू नाथ साहनी वीर बहादुर यादव पुरुषोत्तम यादव दिलीप मद्धेशिया कमर कुरेशी राजू विक्की निषाद राम नगीना शर्मा रिंकू मौर्या महेंद्र यादव अजय यादव रामप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे.

