BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भैरव महोत्सव के मंच से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in Uncategorized
भैरव महोत्सव के मंच से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ भिड़ चुका है. इस बार लिंगानुपात का अंतर कैसे पाटा जाय और ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत कैसे सुनिश्चित किया जाय, इसे लेकर प्रशासनिक कवायदें तेज हो गई है. जिले के चंदनकियारी में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक समागम का आयोजन भैरव महोत्सव भी मतदाता जागरूकता का एक अहम जरिया बन गया. कार्यक्रम में उपस्थित आगत कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय तमाम आला अफसरों ने वोटरों का जागरूक करने का प्रयास किया. इस कार्य में महोत्सव के खास आकर्षण भांगड़ा पॉप किंग दलेर मेहंदी भी पीछे नहीं हटे. अधिकारियों के साथ दलेर ने भी अपनी बांहों पर वोटर जागरूकता से संबन्धित आर्म्स बैंड लगाकर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करने की अपील की.

डीसी ने की है लांचिंग, रोज पहनकर आ रहे अधिकारी

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त मुकेश कुमार ने एक नायाब पहल करते हुए अपने कार्यालय कक्ष में आर्म्स बैंड को लांच किया है.मतदान अवश्य करें, क्योंकि बोकारो बेमिसाल है संदेश युक्त इस आर्म्स बैंड को जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारीगण व कर्मी चुनाव की समाप्ति तक प्रतिदिन अपनी बांह पर पहनकर मतदान के महत्व को प्रकाशित करते रहेंगे. उपायुक्त मुकेश कुमार की इस पहल में मशहूर पार्श्व गायक दलेर मेहंदी तथा प्रसिद्ध गायिका ममता शर्मा ने भी बोकारोवासियों से मतदान करने की अपील करते हुए वीडियो संदेश जारी कर अपनी सहभागिता दी. प्रजातंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के मतदान की अनिवार्यता तथा प्रत्येक मत के महत्त्व को समझाने की इस पहल की सराहना करते हुए गुरुवार रात दलेर मेहंदी ने भी मतदाता जागरूकता का आर्म्स बैंड पहनकर लोगों से वोट करने का आह्वान किया. डीआईजी प्रभात कुमार, उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी पी. मुरूगन, सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के समादेष्टा अखिलेश कुमार सिंह, डीडीसी रवि रंजन मिश्रा आदि मौके पर मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस और टेलर की सीधी भिड़ंत में बस चालक सहित तीन घायल, चालक की हालत गंभीर

Next Post

पीएम के आर्थिक सलाहकार बने डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र नीलकंठ मिश्रा

Next Post
पीएम के आर्थिक सलाहकार बने डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र नीलकंठ मिश्रा

पीएम के आर्थिक सलाहकार बने डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र नीलकंठ मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d