नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर लोगों को दगा दिया है. सोमवार को मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्टेशन पर तकनीकी कारणों से खराब हो गई. यहां पर तकरीबन आधे घंट तक खड़ी रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

