मुजफ्फरपुर: सीतामढ़ी एनएच 77 से एक बड़ी खबर आ रही है. वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई. यह घटना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर मीनापुर मुकसूदपुर के निकट रविवार की दोपहर हुई.
बताया जाता है कि एक साइकिल सवार जा रहा था. इस बीच किसी ने उसे कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने यातायात को बाधित कर दिया है.

