BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिचौलिए चला रहे हैं झारखंड की सत्ता: बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
टाटा मोटर्स में काम शुरू करने की अनुमति दी जाए: बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा, आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान संयुक्त रूप से लड़ेगी चुनाव

दुमका में 13 को नामांकन

बेरमो में 14 को नामांकन

दुमका: बेरमो उपचुनाव को लेकर एनडीए के संयुक्त अभियान की शुरुवात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों सीट एनडीए मिलकर लड़ेगी और जीतेगी भी. राज्य की हालात बद से बद्दतर है. मुख्यमंत्री बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए खुद ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त है.

हद तब हो जाती है जब मुख्यमंत्री जिस दिन स्थानांतरण करते हैं, उसी दिन उसे रद्द भी करते हैं. इसका सीधा मतलब है कि बिचौलिए सत्ता चला रहे हैं. कोयला, पत्थर, बालू की लूट मची है. इस लुटेरी सरकार को उखाड़ फेकने की शुरुवात उपचुनाव में दोनों सीट जीत कर करेंगे.

दिशाविहीन नेतृत्व और वादाखिलाफी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव: सुदेश महतो

इस दौरान उपस्थित आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस झामुमो का इतिहास रहा है जनता को ठगना. वोट की राजनीति में जनता को झूठा सब्जबाग दिखला कर जनता को ठगने का काम किया है. यह उपचुनाव दिशाविहीन नेतृत्व और वादा खिलाफी के खिलाफ लड़ा जाएगा. दोनों सीटें जिताने में आजसू अपना पूरा ताकत झोंक देगी. यह सीट एनडीए के खाते में जायेगा.

सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए गठबंधन का चलेगा संघर्ष: दीपक प्रकाश

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड आंदोलन से लेकर अब तक जब-जब आजसू भाजपा साथ लड़ी है, जीत सुनिश्चित हुआ है. राज्य का विकास हुआ है. जबकि कांग्रेस झामुमो ने आंदोलन बेचने का कार्य किया है. यह उपचुनाव परिवारवाद बनाम लोकतंत्र, गिरता कानून स्तर, अपराध में बेतहाशा वृद्धि, हत्या, बलात्कार के बढ़ते मामलों के खिलाफ, आदिवासी, किसान और विकास विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ा जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस गठबंधन के तहत भाजपा, आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान एक साथ मिलकर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ चुनाव लड़ेगी. चुनाव में संचालन समिति एनडीए गठबंधन का बनेगा. यह गठबंधन सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए होगा.

मालूम हो कि एनडीए के संयुक्त अभियान की शुरुवात आजसू के केंद्रीय कार्यालय में हुई. जहां बेरमो के प्रत्यासी योगेश्वर महतो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

प्रेसवार्ता में आजसू के वरिष्ठ नेता एवम गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टेन स्वामी को रिहा करो…

Next Post

राजमाता विजयाराजे की जीवनी से सीखने की आवश्यकता: दीपक प्रकाश

Next Post
कोरोना संकट में समस्या को लटकाने और जनता को भटकाने का काम कर रही हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

राजमाता विजयाराजे की जीवनी से सीखने की आवश्यकता: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d