BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7.66 लाख प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में हैं फंसे

प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद कर रही राज्य सरकार

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in Uncategorized
7.66 लाख प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में हैं फंसे

7.66 लाख प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में हैं फंसे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में किये गये लॉक डाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड के 7,66,256 लोग फसे हुए हैं. जिनमें 5,114 जगहों पर 4,97,276 प्रवासी मजदूरों के फसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके. अब तक सरकार द्वरा 4,803 जगहों पर फसे 3,73,964 मजदूरों के खाने रहने की व्यवस्था कर दी गयी है. सरकार इस बात को लेकर भी योजना बना रही है कि जब वे मजदूर वापस अपने घर आएंगे तो उनके लिए रोजगार का सृजन हो सके.

Also Read This: राशन पैकेट के साथ दूध भी उपलब्ध कराने का निर्णय

पूरी दुनिया कोविड -19 से संक्रमण के दौर से गुजर रही है. राज्य सरकार इसके प्रसार को रोकने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार द्वारा अन्य राज्यों व विदेशों से आये लोगों की जांच की जा रही है और उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखा जा रहा है. इसके साथ ही सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु भी प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1440 लोगों का कोविड-19 टेस्ट लिया गया जिसमें से 14 पॉजिटिव पाए गये. पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 बोकारो के हैं, 1 हजारीबाग का एवं 7 रांची के हैं. कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,767 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं जिसमें 15,714 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है. वहीं 1,18,026 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं. अभी तक 52,814 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है.

Also Read This: हिंदपीढ़ी में तूल पकड़ा निगमकर्मी पर थूकने का मामला

सरकार की ओर से जिला एवं पंचायत स्तर पर भोजन की व्यवस्था की गई है साथ ही जरूरतमंदों तक दो माह तक का अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है. विभिन्न संस्थाओं व संस्थानों के माध्यम से भी जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित की जा रही है ताकि लॉक डाउन की वजह से कोई भूखा न रहे. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अभी तक 1,25,675 लोगों तक विभाग द्वारा अनाज पहुंचा दिया गया है. वहीं नन पीडीएस के तहत 1,37,971 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. दाल-भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 24,47,597 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है. विभाग द्वारा 34,333 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाये गए हैं. एनजीओ एवं वोलेंटियर के टीम द्वारा 1,32,4153 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है. वहीं प्रवासी मजदूरों के लिए 624 राहत कैम्प में 1,00,471 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है.

181 पर आ रहे शिकायतों पर जल्द से जल्द की जा रही कार्रवाई

इसके साथ ही राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में भी आ रहे शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही है. अभी तक यहां खाद्य सामग्री, चिकित्सा, विधि व्यवस्था एवं झारखंड में फसे मजदूरों से संबंधित कुल 9,549 मामले आये जिनमें से 5,623 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तबलीगी जमात के सदस्यों के छिपे रहने की सूचना पर छापेमारी

Next Post

लॉकडाउन टूटने के बाद बाहर गये सात लाख लोग आयेंगे: मुख्यमंत्री

Next Post
लॉकडाउन टूटने के बाद बाहर गये सात लाख लोग आयेंगे: मुख्यमंत्री

लॉकडाउन टूटने के बाद बाहर गये सात लाख लोग आयेंगे: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d