BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पड़ोसी राज्यों में बस कर प्रवासी कामगारों व बच्चों को वापस लाएंगे: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in समाचार
पड़ोसी राज्यों में बस कर प्रवासी कामगारों व बच्चों को वापस लाएंगे: रामेश्वर उरांव

पड़ोसी राज्यों में बस कर प्रवासी कामगारों व बच्चों को वापस लाएंगे: रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी (कोविड-19) समिति ने लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों और छात्र-छात्राओं की वापसी प्रक्रिया शुरू हो जाने पर संतोष व्यक्त किया है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने आज भी रांची स्थित प्रदेश कंट्रोल में बैठक की और इस दौरान विभिन्न हिस्सों से आये फोनकॉल्स के माध्यम से लोगों को आश्वस्त किया कि उनके प्रियजन की जल्द ही घर वापसी सुनिश्चित होगी.

इस मौके पर वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे कामगारों और बच्चों को वापस लाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है.

उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में फंसे राज्यवासियों को सरकार यात्री बस भेज कर वापस लाने की दिशा में कदम उठाएगी, इसके लिए यात्री बसों को भेजने का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी लगातार पड़ोसी राज्यों से बातचीत कर यह सुनिश्चित कराने के प्रयास में जुटे है कि संबंधित राज्य सरकार एक स्थान पर झारखंड के रहने वाले लोगों को एकत्रित करें, झारखंड सरकार की ओर से वहां यात्री बस भेज कर फंसे लोगों को वापस लाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और अन्य बड़े शहरों में फंसे झारखंडवासियों को वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का आग्रह किया जा रहा है और इस संबंध में भी लगातार बातचीत का सिलसिला जारी है. झारखंड वापस आने वाले सभी बच्चों और प्रवासी श्रमिकों को रहने-खाने-पीने का इंतजाम भी सरकार की ओर से किया जा रहा है.

इसके अलावा वापस लौटने पर उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी और संबंधित जिलों में प्रशासन की मदद से उन्हें उनके गांव-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

डॉ. उरांव ने कहा कि वेल्लोर में भी कई लोग अपना इलाज कराने गये थे, ऐसे मरीजों और उनके परिजनों को वापस लाने के लिए भी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गयी है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जो अपने प्रवासी श्रमिकों और बच्चों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करने में सफल रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सभी की वापसी सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मदद से केंद्र सरकार के विभागों और संबंधित राज्यों के साथ समन्वय बैठाया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह प्रयास सरकार की कमर्ठता और प्रतिबद्धता को दर्शाने का प्रयास करता है.

राज्य सरकार की ओर से लगातार की जा रही कोशिश और प्रधानमंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष विशेष ट्रेन चलाने को लेकर की जा रही मांग के फलस्वरूप रेलवे की ओर से यह सहयोग मिला है.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बच्चों के सभी अभिभावकों और प्रवासी कामगारों के प्रियजनों को यह भरोसा दिलाती है कि वे घबराये नहीं, सरकार उनके परिवार के सभी सदस्यों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए संकल्पित है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने रमजान के महीने में आवश्यकतानुसार यथोचित सहयोग का भी भरोसा दिलाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन 3.0 को लेकर नई गाइडलाइंस… जानिए कहां जारी रहेगी पाबंदी, कहां मिलेगी रियायत

Next Post

मजदूर दिवस पर भाजपा ने किया श्रमिकों का सम्मान

Next Post
मजदूर दिवस पर भाजपा ने किया श्रमिकों का सम्मान

मजदूर दिवस पर भाजपा ने किया श्रमिकों का सम्मान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d