BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री जोबा माझी ने 100 बेड वाले कुपोषण उपचार सह प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
मंत्री जोबा माझी ने 100 बेड वाले कुपोषण उपचार सह प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

जोहार पोषण कार्यक्रम के तहत वात्सल्य वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

चाईबासा:- राज्य की महिला, बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री,  जोबा माझी ने आज बड़ाचीरू में 100 बेड वाले कुपोषण उपचार सह प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया. 

इस मौके पर मंत्री जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी पीड़ा होती है जिसका मूल कारण उनका खानपान है. ग्रामीण महिलाएं उचित और पौष्टिक आहार नहीं लेने के कारण तंदुरुस्त बच्चे को जन्म नहीं दे पाती इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अपने घर में ही जो भी फल सब्जी होती है उनका सेवन करना चाहिए. मैं भी एक मां हूं मैंने भी उस दर्द को झेला है उस तकलीफ को महसूस की है, मगर मैं कामकाज के साथ साथ घर का बना भोजन और हरी साग सब्जी का सेवन करती थी जिस वजह से मेरे सारे बच्चे तंदुरुस्त पैदा हुए. मैं गांव की हर गर्भवती माताओं से कहना चाहती हूं कि वह अपने खाने पीने का ध्यान रखें और हरी साग सब्जी जरूर खाएं. वहीं इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी  ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे जिले में 100 बेड वाला कुपोषण उपचार केंद्र सह प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हो रहा है. साथ ही इस अवसर पर मंत्री जोबा माझी के द्वारा कुपोषण की रोकथाम के लिए जन जागरूकता पर बनी फिल्म जिंदगी फिर मुस्कुराएगी का भी लोकार्पण किया गया और मंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म लोगों को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी में 60 बेड वाला अस्पताल संचालित है. परंतु जिले में बढ़ती कुपोषण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ाचीरू में 100 बेड का अस्पताल का निर्माण करवाकर इसकी शुरुआत की जा रही है. उपायुक्त ने कहा कि आज संपूर्ण राज्य में जितने भी कुपोषित बच्चों का आंकड़ा है उसमें 5000 बच्चे पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं. अब तक हमारे जिले में चार ही कुपोषण उपचार केंद्र थे जिसमें महज 14 दिनों में 60 बच्चों का ही उपचार हो पाता था अब 160 बच्चों का उपचार हो पाएगा और इस कार्य के लिए उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस मोहम्मद जावेद और डॉक्टर जगन्नाथ हेंब्रम के साथ जिला समाज कल्याण और यूनिसेफ को बधाई दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला- पंचायत चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की मौत पर मिलेगा 30 लाख का मुआवजा

Next Post

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से किया गया विस्तार से विचार-विमर्श

Next Post
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से किया गया विस्तार से विचार-विमर्श

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d