BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना की लड़ाई में लंबी लकीर खींच रहे हैं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री

खुद अस्वस्थ होने के बावजूद घर से ही संभाले हैं क्षेत्र व मंत्रालय की कमान

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in Uncategorized
कोरोना की लड़ाई में लंबी लकीर खींच रहे हैं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री

कोरोना की लड़ाई में लंबी लकीर खींच रहे हैं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर कोरोना के साथ लड़ाई में लंबी लकीर खींच रहे हैं. खुद अस्वस्थ होने के बावजूद वे अपने विधानसभा क्षेत्र पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं. यहां तक कि मंत्रालय का भी कार्यभार घर से ही निपटा रहे हैं. अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंत्री लगातार प्रयासरत हैं. वे ऐसे सभी कार्य कर रहे हैं जिससे कोरोना के खिलाफ पूरी तरह सफलता मिल सके.

मंत्री ठाकुर अपने निजी खर्च से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंडों में लॉकडाउन का पालन एवं कोरोना से बचाव के लिए वाहन से प्रचार-प्रसार करवा कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. साथ ही विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री दाल भात योजना प्रारंभ करवाने के बाद उन्होंने निजी खर्च से भी गरीबों के घर पर गर्म भोजन पहुंचाने के लिए चलंत भोजनालय की व्यवस्था की है.

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में गमछा, सैनिटाइजर, साबुन, मास्क आदि का वितरण करवा रहे हैं. मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी बड़े प्रखंडों में एक लाख रुपए तथा छोटे प्रखंडों में 50 हजार रुपए का सहयोग अपने निजी फंड से दिया है. सरकारी योजना से वंचित गरीबों के लिए कमेटी गठित कर इस राशि से सहयोग पहुंचाने की व्यवस्था की गई है जबकि वे बाहर फंसे गढ़वा के मजदूरों को मुख्यमंत्री झारखंड के सहयोग से वहां की सरकार से समन्वय स्थापित कर उनके रहने, खाने की व्यवस्था उपलब्ध करा रहे हैं.

Also Read This: कोरोना वायरस की सहायता के नाम पर ठगी, 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

जिन प्रदेशों में सरकार से समन्वय स्थापित नहीं हो रहा है वहां फंसे मजदूरों को उनके खाता में पैसा भेज कर उनका सहयोग कर रहे हैं. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों को सैनिटाइज कराया जा रहा है. ब्लीचिंग पाउडर एवं हाइपोक्लोराइट घोल से दो चरणों में प्रखंडों को सैनिटाइज किया जा रहा है.

ज्ञात हो कि मंत्री ठाकुर स्पाइनल कॉड कंप्रेशन के कारण बीमार हैं. वे एक माह के कंप्लीट बेड रेस्ट में हैं. बावजूद अपने विधानसभा क्षेत्र की पल पल की जानकारी लेते हुए अपने मंत्रालय का भी कार्यभार घर से ही निष्पादित कर रहे हैं. ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश के समक्ष महामारी की जो संकट उत्पन्न हुई है इसके सामने वे अपने कष्ट को भूल गए हैं. बस उनका एक ही मकसद है हर हाल में झारखंड से कोरोना वायरस को भागाना है एवं विभाग के कार्य को आगे बढ़ाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राशन दुकानदारों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही है धज्जियां

Next Post

जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है, उन्हें जल्द राशन उपलब्ध कराए सरकार: नवीन जयसवाल

Next Post
जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है, उन्हें जल्द राशन उपलब्ध कराए सरकार: नवीन जयसवाल

जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है, उन्हें जल्द राशन उपलब्ध कराए सरकार: नवीन जयसवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d