BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घायल कांग्रेस नेता से मंत्री रामेश्वर उरांव ने मेडिका में मुलाकात की

by bnnbharat.com
January 6, 2020
in Uncategorized
घायल कांग्रेस नेता से मंत्री रामेश्वर उरांव ने मेडिका में मुलाकात की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: घायल कांग्रेस नेता मदन महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव आज मेडिका अस्पताल पहुंचे. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, विधायक राजेश कच्छप, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा, अमिताभ रंजन भी शामिल थे.

ज्ञातव्य है कि लक्ष्मण महतो चौक, कांके में कल पांच जनवरी को भाजपा एवं आरएसएस के लोगों द्वारा जिला ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष मदन महतो को तलवार और फसरे से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें महतो को बुरी तरह से जख्मी हो गये है और मेडिका में भर्ती है. अभी भी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव एचडीयू वार्ड में भर्ती मदन महतो से मुलाकात की एवं कुशलक्षेम पूछा.

महतो ने इशारे से डॉ उरांव को बताया. महतो के सर पर गहरा चोट है एवं दाहिना हाथ भी जख्मी हुआ है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मदन महतो को विश्वास दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है.

मदन महतो से मिलने के बाद डॉ. उरांव ने मेडिका के डायरेक्टर से बात की एवं इलाज की मुकम्मल व्यवस्था करने की मांग की. डॉ. उरांव ने कहा कि कल की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा एवं आरएसएस के लोगों द्वारा पुलिस के सामने हथियार से जानलेवा हमला किया जो यह दर्शाता है कि इन लोगों का मन बहुत बढ़ा हुआ है और कानून का भी ऐसे लोगों को कोई डर नहीं लगता है. उन्होंने प्रशासन को कहा कि पूरे घटना की जांच कराई जाए एवं दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्सा जाना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीबी बीमारी के लिए वर्क प्लेस पालिसी निर्धारित करने को लेकर बैठक

Next Post

हमले की जांच के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय कमेटी बनायी

Next Post
हमले की जांच के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय कमेटी बनायी

हमले की जांच के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय कमेटी बनायी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d