रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जाने के क्रम में टाती मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक नौजवान को देखने के उपरांत अपने काफिले को रोका,स्थानीय थाना को सूचना देकर युवक को बिना देर किये नजदीकी रेफरल अस्पताल में भेजने का काम किया .
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज लोहरदगा में आयोजित बैठक में जाने के क्रम में रास्ते में जब उनकी नजर सड़क के किनारे घायल अवस्था में मोटरसाइकिल के पास गिरे एक नौजवान पर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन को रोककर तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी एवं घायल युवक को नजदीकी रेफरल अस्पताल में भेजने का काम किया और मानवता की मिसाल पेश की.
इस अवसर पर डा उरांव ने सभी से निवेदन किया है कि रास्ते में कहीं भी दुर्घटना ग्रस्त स्थिति को देखें तो रुककर उसकी हर संभव सहायता करें ताकि समय पर उसकी जान बचाई जा सके.

