BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री विनोद तावड़े विधानसभा चुनाव की दौर से बाहर, 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in समाचार
मंत्री विनोद तावड़े विधानसभा चुनाव की दौर से बाहर, 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी

Minister Vinod Tawde out of assembly election, fourth list of 7 candidates released

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इस सूची में से मंत्री विनोद तावड़े का टिकट कट गया. साथ ही प्रकाश मेहता और राज पुरोहित को भी टिकट नहीं दिया गया है. भाजपा द्वारा जारी की इस सूची में काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है. भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहनी खडसे को मुक्ताई नगर से भाजपा ने मैदान में उतारा है. घाटकोपर पूर्व से पराग शाह विपक्षी पार्टियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे. भाजपा ने कोलाबा से राहुल नरवेकर को टिकट दिया है.

प्रकाश मेहता और विनोद तावड़े दोनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. विनोद तावड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और फडणवीस कैबिनेट में मंत्री हैं. तावड़े बोरीवली सीट से विधायक हैं.

महाराष्ट्र में जब भी मुख्यमंत्री की रेस में नेताओं का जिक्र होता है, तो तावड़े के नाम की चर्चा की जाती है. उनकी महत्वकांक्षा पर भी सियासी गलियारों में बात की जाती है. बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान भी उनके नाम से जुड़ी इन चर्चाओं से नाखुश है.

प्रकाश मेहता की बात की जाए तो इन्हें भी भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा था. मेहता घाटकोपर पूर्व सीट से विधायक हैं और भाजपा ने इस बार इस सीट पर पराग शाह को उतारा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC ने रविदास मंदिर पुननिर्माण के लिए सभी याचिकाकर्ताओं को दिया आदेश

Next Post

आज भी होगी पटना में जोरदार बारिश, जलजमाव से बढ़ रही बीमारियां

Next Post
आज भी होगी पटना में जोरदार बारिश, जलजमाव से बढ़ रही बीमारियां

आज भी होगी पटना में जोरदार बारिश, जलजमाव से बढ़ रही बीमारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d