BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घटिया सड़क निर्माण मामले में जांच करने पहुंचे विधायक भूषण तिर्की

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in Uncategorized
घटिया सड़क निर्माण मामले में जांच करने पहुंचे विधायक भूषण तिर्की

घटिया सड़क निर्माण मामले में जांच करने पहुंचे विधायक भूषण तिर्की

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(जारी): अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड के भीखमपुर से कोदा तक 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण संवेदक शौर्य कंट्रक्शन एन्ड डेवलोपमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा एक माह पूर्व कराया गया था. संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण काफी घटिया तरीके से कराया गया था. करोड़ों रूपये की लागत से बनी सड़क एक माह में ही पूरी तरह से उखड़ गयी है. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे अरसे से इस क्षेत्र के लोग सड़क के निर्माण की आस लगाए हुए थे. सड़क का निर्माण भी हुआ पर ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण बहुत ही घटिया कराया गया जो एक माह भी नहीं चल पाया.

मारियानुस एक्का, अयोध्या सिंह, जॉन कुजूर, स्वाति तिर्की, जेवियर टोप्पो आदि ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बने एक माह भी नहीं हुआ है और सड़क पूरी तरह बर्बाद हो गया है. बरसात आते ही इस सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाएगा. इस सड़क के बनने से कोदा धोबारी, सरंगाडीह, उराइकोना, बांधकोना, गुरदाकोना, पंची के हजारों लोगों को सुविधा हुई थी, पर सड़क के घटिया निर्माण से सभी ग्रामीण काफी आक्रोशित है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गुमला विधायक भूषण तिर्की से की. जिसके बाद बुधवार को विधायक भूषण तिर्की ने गांव पहुंच कर सड़क निर्माण की जांच की. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सड़क निर्माण काफी घटिया हुआ है.

इस मामले पर उपायुक्त को पत्र लिखूंगा और इस सड़क के घटिया निर्माण की बात विधानसभा में उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि इस घटिया निर्माण की जांच होनी चाहिए और घटिया निर्माण कराने वाले ठेकेदार, अधिकारी, दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा सड़क का निर्माण एक बार होने के बाद 15 साल से 20 साल तक चलता है. सड़क निर्माण कार्य में दोषी सभी लोगों पर कार्यवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CRPF ने जरूरतमंदों के बीच किया सामग्री का वितरण

Next Post

कानूनी सहायता एवं सशक्तिकरण कैम्प का आयोजन 23 को

Next Post
कानूनी सहायता एवं सशक्तिकरण कैम्प का आयोजन 23 को

कानूनी सहायता एवं सशक्तिकरण कैम्प का आयोजन 23 को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d