BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी राहुल सिंह को किया सम्मानित

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in Uncategorized
विधायक ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी राहुल सिंह को किया सम्मानित

नववर्ष के अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक राजेश कच्छप जी ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी राहुल सिंह को सम्मानित किया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नववर्ष के अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक राजेश कच्छप जी ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी राहुल सिंह को सम्मानित किया .

रांची जिला ताइक्वांडो संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला एसोसिएशन के संरक्षक सह खिजरी विधायक कच्छप से मिला और उन्हें नव वर्ष की ढे़र सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी. इस अवसर पर रांची एवं खास करके खिजरी विधानसभा के खेल एवं खिलाड़ियों पर खास चर्चा हुई.

इस दौरान राजेश जी ने कहा कि मैं हमेशा खेल एवं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रहा हूं और जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ खेल एवं खिलाड़ी का विकास भी प्राथमिकता में रहेगा क्योंकि मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं.

इस मौके पर उन्होंने अपने विधानसभा के धुर्वा विश्वकर्मा स्कूल स्थित ताइक्वांडो क्लब के राहुल सिंह को एवं अपने मित्र रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल सिंह ने हाल ही में मध्यप्रदेश के विदिशा में आयोजित एसजीएफआई ताइक्वांडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर 17 एज कैटेगरी बिलो 51 के जी में रजत पदक प्राप्त किया. झारखंड राज्य एसजीएफआई ताइक्वांडो टीम को एक ही पदक प्राप्त हुआ वह पदक रांची के राहुल सिंह ने जीता.

इस पर बोलते हुए राजेश कच्छप ने कहा कि यह हमारे विधानसभा के लिए गौरव की बात है कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले एवं विधानसभा का नाम रोशन कर रहे हैं और मैं नव वर्ष के पहले दिन ही एक खिलाड़ी को अपने हाथों से सम्मानित कर रहा हूं जो कि मेरे लिए भी सम्मान की बात है. काफी समय से में ताइक्वांडो खेल से जुड़ा हुआ हूं और खेल और खिलाड़ियों के लिए किसी भी तरह की सहायता होगी तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं. मैं अपने स्तर से उन्हें सहायता करूंगा. इस अवसर पर सुधीर तिग्गा , रोहित पांडे, अविनाश राम, अमन पांडे उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2020 के प्रथम दिन श्रमदान कर खेल मैदान बनाने की शुरुआत

Next Post

जिले के सभी स्कूल 07 जनवरी तक रहेंगे बंद, बदलते मौसम को लेकर रांची उपायुक्त ने दिए आदेश

Next Post
जिले के सभी स्कूल 07 जनवरी तक रहेंगे बंद, बदलते मौसम को लेकर रांची उपायुक्त ने दिए आदेश

जिले के सभी स्कूल 07 जनवरी तक रहेंगे बंद, बदलते मौसम को लेकर रांची उपायुक्त ने दिए आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d