रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए अगले आदेश तक के लिए पार्टी के बरियातू स्थित केन्द्रीय कार्यालय को बंद करने का निर्णय लिया है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 जिलों में होने वाली मीटिंग को भी फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. जिसमें खूंटी, गुमला, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, हजारीबाग, गिरिडीह एवं रांची जिला शामिल है.
बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा 29 जून से 8 जुलाई तक 7 जिला समितियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है. इस बात की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी.

