BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा कूप से हुआ जीवन खुशहाल, सरकार की योजनाओं ने बदली गुलाबी देवी की जिंदगी

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
मनरेगा कूप से हुआ जीवन खुशहाल, सरकार की योजनाओं ने बदली गुलाबी देवी की जिंदगी
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ:- रामगढ़ जिला अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के दोहकातु ग्राम पंचायत के गंडके की ग्राम निवासी गुलाबी देवी द्वारा मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण किया गया. जिसके बाद उनकी आम दिनचर्या ही बदल गयी.

कूप निर्माण कराने के पूर्व गुलाबी देवी अपने जीवन यापन हेतु मजदूरी किया करती थी. एक दिन जब गुलाबी देवी घर पर थी तो उनके परिवार के सदस्यों से उन्हें जानकारी प्राप्त हुई की मनरेगा के तहत कूप स्वीकृत किया जाता है, जिसके बाद उन्होंने ग्राम रोजगार सेवक से संपर्क कर इस योजना की जानकारी ली, जिसके उपरांत उन्होंने योजना स्वीकृति हेतु आवेदन दिया. जिला प्रशासन द्वारा उनकी योजना के तहत कुल  367000 की स्वीकृति प्राप्त होते ही गुलाबी देवी अपने पूरे परिवार के साथ कूप निर्माण के कार्य में लग गई.

कूप निर्माण में ग्राम रोजगार सेवक द्वारा लगातार निरीक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाता रहा जिससे कूप काफी उपयोगी रहा. साथ ही साथ उक्त योजना में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं ग्राम रोजगार सेवक द्वारा भी कूप को पूरा करने में सहयोग किया गया. इस कूप की विशेषता है कि 20 फीट खुदाई के समय ही इसमें पानी निकल आया जिसका परिणाम है कि आज इस कूप में काफी पानी भरा हुआ है जिससे गुलाबी देवी के द्वारा कई तरह के फसलों की खेती की जा रही है.

गुलाबी देवी द्वारा आज कई प्रकार के फसल जैसे स्ट्रॉबेरी, टमाटर इत्यादि उत्पादन किया जा रहा है. उन्होंने अब तक इस कूप से सिंचाई कर  40000 से  50000 के लगभग आमदनी इकट्ठा कर ली है.

मनरेगा का यह कूप गुलाबी देवी के लिए वरदान साबित हुआ जिसके कारण आज वो अपना जीवन यापन काफी अच्छे ढंग से कर रही हैं. इसके साथ ही अपने परिवार के साथ खुशी पूर्वक रह रहीं हैं. उन्हें अब रोजगार के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है, गुलाबी देवी अपने गांव के लिए एक मिसाल बनकर सामने आई है. मनरेगा कूप से उनका जीवन पूरी तरह से परिवर्तित हुआ है और इसके लिए उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया है.

इतना ही नहीं गुलाबी देवी के कूप से इनके आसपास के कई और लोग भी खेती कर अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोडक्ट को कस्टमर के हिसाब से ही मूल्य रखने का निर्देश

Next Post

टीबी जांच शिविर का आयोजन

Next Post
टीबी जांच शिविर का आयोजन

टीबी जांच शिविर का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d