BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों की पहचान बताने पर मनसे देगी 5 हजार

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
अवैध बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों की पहचान बताने पर मनसे देगी 5 हजार
Share on FacebookShare on Twitter

औरंगाबादः राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र में अवैध प्रवासियों की सूचना देने वाले लोगों के लिए इनाम का ऐलान किया है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद जिले में पोस्टर लगाने के साथ ही यह ऐलान किया है कि अगर कोई भी शख्स शहर में रहने वाले अवैध बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों की पहचान पार्टी को बताता है तो उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष सतनाम सिंह गुलाटी ने गुरुवार को जिले में बने अपने ऑफिस के बाहर इन पोस्टरों को लगवाया है.

एमएनएस का यह ऑफिस औरंगाबाद में पार्टी की गतिविधियों का आधिकारिक केंद्र होगा, जिसका उद्घाटन गुरुवार को ही किया गया है.

यह पोस्टर उस वक्त लगाए गए हैं, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध और समर्थन का दौर जारी है. पोस्टरों के बारे में बात करते हुए सतनाम सिंह गुलाटी ने कहा कि फिलहाल एमएनएस के पास ऐसे किसी शख्स की जानकारी नहीं है, जो कि अवैध रूप से यहां रह रहा हो.

गुलाटी का कहना है कि अगर किसी नागरिक से जानकारी मिलने पर अवैध रूप से रह रहे शख्स को पुलिस के हवाले कराया जाएगा.

इसके अलावा सूचना देने वाले व्यक्ति को एमएनएस इनाम देगी. बता दें कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना वर्तमान में महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में प्रभावी रूप से जीत हासिल करने के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टंट कर रहे थे स्कूली छात्र, खड़े ट्रक से टकराए, गंभीर

Next Post

अंकित को जबरन ताहिर खींच कर बिल्डिंग में ले गएः चश्मदीद

Next Post
अंकित को जबरन ताहिर खींच कर बिल्डिंग में ले गएः चश्मदीद

अंकित को जबरन ताहिर खींच कर बिल्डिंग में ले गएः चश्मदीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d