BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 से 20 फीसदी बढ़ सकता है ‘मोबाइल टैरिफ’

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
15 से 20 फीसदी बढ़ सकता है ‘मोबाइल टैरिफ’
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां दिसंबर के अंत या जनवरी से मोबाइल टैरिफ में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं. टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि घाटे की वजह से वे ऐसा करने के लिए मजबूर हैं.

गौरतलब है कि एजीआर की वजह से इस वित्त वर्ष में ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों को भारी घाटा हुआ है. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार वोडफोन आइडिया दिसंबर के अंत या जनवरी से अपने मोबाइल टैरिफ में 15 से 20 फीसदी की बढ़त कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, भारती एयरटेल भी टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती है, हालांकि वह इस बारे में रिलायंस जियो के कदम उठाने के बाद ही शायद कोई निर्णय ले.

गौरतलब है कि ऐसा अनुमान लगाया गया है कि एजीआर और अन्य वजहों से होने वाले भारी घाटे से निपटने के लिए कंपनियों को टैरिफ में 25 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी करनी होगी, लेकिन एक बार में यह बढ़त करना संभव नहीं है. इसलिए कंपनियां दो या तीन बार में ऐसा करने का फैसला कर सकती हैं.

तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने इसके पहले दिसंबर 2019 में टेलीकॉम टैरिफ बढ़ाया था. साल 2016 में रिलायंस जियो के इस बाजार में उतरने के बाद जबरदस्त प्राइस वार शुरू हुआ था, जिसके बाद 2019 में पहली बार कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाये थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस नहीं रही जनता की पसंद: सिब्बल

Next Post

‘आइसोलेटेड’ इलाकों की ड्रोन से की जाएगी मॉनिटरिंग

Next Post
‘आइसोलेटेड’ इलाकों की ड्रोन से की जाएगी मॉनिटरिंग

'आइसोलेटेड' इलाकों की ड्रोन से की जाएगी मॉनिटरिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d