रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूरे प्रदेश में चल रहे सेवा कार्य के राज्य समन्वयक प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट एवम लॉकडाउन के बीच गरीबों, मजदूरों एवम जरुरत मंदों के बीच भोजन एवम राशन का वितरण करने में जीजान से जुटे हैं.
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर कुल 33820 लोगों के बीच मोदी आहार को परोसा गया.
कार्यकर्ताओं ने आहार में पका हुआ भोजन परोसा, जबकि 5815 परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया.
राशन सामग्री में 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू एवम 500 ग्राम प्याज है. यह सामग्री प्रत्येक परिवार को एक सप्ताह के हिसाब से उपलब्ध कराए गए हैं.