BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी ने करंट की बात करते-करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया: कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
मोदी ने करंट की बात करते-करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को दावा किया कि उन्होंने जनता की जेब पर करंट लगा दिया है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मोदी ने रसोई गैस की कीमत 144 रुपये बढ़ाई. 2019 से 2020 यानी एक साल में रसोई गैस की कीमत 200 रुपये बढ़ा दी.

दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये, मुंबई में 829.50 रुपये, चेन्नई में 881 रुपये और कोलकाता में 896 रुपये है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए दावा किया, करंट की बात करते करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया.

दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलिंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी.

सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी. हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है. इससे सब्सिडी वाले सिलिंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा.

कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है. यह जनवरी 2014 के बाद से रसोई गैस के भाव में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है. तब एलपीजी का भाव 220 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाकर 1,241 रुपये कर दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस-ट्रक में जोरदार टक्कर, कई घायल

Next Post

खूंटी नगर पंचायत स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग नं0-1 बनाने के लिए लगातार प्रयासरत

Next Post
खूंटी नगर पंचायत स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग नं0-1 बनाने के लिए लगातार प्रयासरत

खूंटी नगर पंचायत स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग नं0-1 बनाने के लिए लगातार प्रयासरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d