BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1200 से अधिक मजदूर और मरीज पहुंचे वेल्लोर से हटिया, स्क्रीनिंग कर भेजा गया घर

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
1200 से अधिक मजदूर और मरीज पहुंचे वेल्लोर से हटिया, स्क्रीनिंग कर भेजा गया घर
Share on FacebookShare on Twitter
  • वेल्लोर से हटिया पहुंची स्पेशल ट्रेन

  • मरीजों के लिए प्रशासन ने स्टेशन में की एंबुलेंस और व्हील चेयर की व्यवस्था

  • स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों और मरीजों को भेजा गया घर

  • बसों से यात्रियों को संबंधित जिले के लिए किया गया रवाना

  • जिला प्रशासन द्वारा की गई थी 57 बसों की व्यवस्था

  • वापस लौटे लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

रांची: वेल्लोर (काटपाड़ी) से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज दिनांक 8 मई 2020 को हटिया स्टेशन पहुंची. इस स्पेशल ट्रेन से 1200 से ज्यादा यात्री हटिया पहुंचे, जिनमें प्रवासी मजदूर और मरीज शामिल थे. हटिया स्टेशन पहुंचने पर सभी यात्रियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया.

मरीजों के लिए एंबुलेंस और व्हील चेयर की व्यवस्था स्पेशल ट्रेन से वेल्लोर से हटिया पहुंचे लोगों में मरीज भी थे. इन मरीजों की सुविधा के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी. साथ ही वैसे मरीज जो चल पाने में असमर्थ थे उनके लिए व्हीलचेयर का भी इंतजाम किया गया था. जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए वॉलिंटियर्स ऐसे मरीजों को व्हीलचेयर के माध्यम से एंबुलेंस तक पहुंचा रहे थे.

बसों से मजदूरों को संबंधित जिला के लिए किया गया रवाना

स्पेशल ट्रेन से हटिया पहुंचे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा बसों की भी व्यवस्था की गई थी. वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें संबंधित जिले के बसों में बैठाकर उनके घरों के लिए रवाना किया गया. प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 57 बसों की व्यवस्था की गई थी.

उपायुक्त रांची व्यवस्था का पल-पल ले रहे थे जायजा

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस झारखंड आने वाले लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था का रांची उपायुक्त राय महिमापत रे हटिया रेलवे स्टेशन पर पल-पल जायजा ले रहे थे. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर मजदूरों को बसों और एंबुलेंस तक पहुंचाने की वह बारीकी से निगरानी कर रहे थे.

लोगों ने कहा बहुत अच्छी व्यवस्था है

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वेल्लोर से हटिया पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन रांची द्वारा स्टेशन पर की गई व्यवस्था की सराहना की. उन्होंने सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं, हमें वापस लाने के लिए जो व्यवस्था की गई उसके लिए हम आभारी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भानु प्रताप सिंह ने SSP को दिया फेस शील्ड

Next Post

बसंतराय के जिला परिषद और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का घमासान हुआ तेज

Next Post
बसंतराय के जिला परिषद और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का घमासान हुआ तेज

बसंतराय के जिला परिषद और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का घमासान हुआ तेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d