बोकारो (चन्द्रपुरा): चंद्रपुरा प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, एस.बी.एम. की जलसहिया, जेएसएलपीएस के सदस्यों, सेविका, सहायिका आदि ने साथ मिलकर चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय से चन्द्रपुरा टाउन तक रैली निकालकर चंद्रपुरा वासियों को आसन्न विधानसभा चुनाव- 2019 में अपने मताधिकार का उचित प्रयोग करने की प्रेरणा दी.
मानव चैन बना कर दिया मतदान करने का संदेश
स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे हैं वृहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सेविका, सहायिका, एएनएम, सीडीपीओ, जल सहिया, उज्वला दीदी आदि ने साथ मिलकर चंद्रपुरा प्रखंड मुख्यालय से चंद्रपुरा टाउन तक मानव श्रृंखला बनाकर भी शहरवासियों से मतदान करने का संदेश दिया.
पोस्टर पेंपलेट वोट किया मतदाताओं को जागरूक
रैली व मानव श्रृंखला बनाने के क्रम में आने जाने वाले सभी राहगीरों को पोस्टर-पेंपलेट के माध्यम से भी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही मतदाता जागरूकता का संदेश अपने पास पड़ोस में फैलाने को भी कहा गया.
सी-विजील एप का उपयोग करने का आवाहन किया गया
रैली के दौरान सभी ने मिलकर सी-विजील ऐप्प का उपयोग कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों जैसे शराब व पैसे का वितरण, अवैध प्रचार सामग्री का वितरण, भड़काऊ भाषण, हथियार का प्रदर्शन आदि कर मतदान को प्रभावित करने वाले घटनाओं की रिपोर्टिंग करने की अपील सभी प्रखंड वासियों से की. सी विजील ऐप्प के माध्यम से सभी नागरिक चुनाव को स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सहभागिता दे सकते हैं.
आदर्श आचार संहिता के मामलों के उल्लंघन की वीडियो या फोटो रिकॉर्ड कर इस ऐप्प के माध्यम से सीधा चुनाव आयोग को भेजा जा सकता है. शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर आयोग इसे सफलतापूर्वक निष्पादित कर देती है.

