रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष मनोज खन्ना के आकस्मिक निधन पर अपने गहरी संवेदना व्यक्त की है.
सांसद सेठ ने कहा कि मनोज खन्ना हमेशा रांची में आयोजित धार्मिक सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. रांची में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में वह हमेशा तत्पर रहते थे.
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.