BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि झारखंड ने शिक्षा, गवर्नेंस, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई क्षेत्रों में ऊंची छलांग लगाई है. उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे में हालिया प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड ने बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के तौर पर अव्वल स्थान प्राप्त किया है. यह हम सभी के लिए गर्व के क्षण है. पोद्दार शुक्रवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा इंडिया टुडे की यह रिपोर्ट एक प्रतिष्ठित एजेंसी के अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित की गई है जिसमें देश के राज्यों को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों के आधार पर रैंकिंग दी गई है. शिक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करने के संदर्भ में उन्होंने कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बराबर कहता रहा है कि मानव संसाधन में सुधार जरूरी है. यह छुपी हुई संपदा है और इसमें सुधार के लिए हमने लगातार प्रयास किए. गत 5 वर्षों में सरकार ने शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाएं. भवनों को दुरुस्त किया गया, बिजली बेंच डेस्क आदि मुहैया कराए गये.

गवर्नेंस में हम पांच कदम ऊपर उठे हैं

उन्होंने कहा कि गवर्नेंस में हम पांच कदम ऊपर उठे हैं यानी 15 वे से दसवे स्थान पर आए हैं. पोद्दार ने कहा कि 2014 से पहले अस्थिर सरकारों की वजह से विकास कार्य बाधित होते रहे थे. हालात यह थे कि सरकार बनाने गिराने के खेल में एक निर्दलीय को भी मुख्यमंत्री बनाया गया पर अब हम सही दिशा में जा रहे हैं. मुझे लगता है कि विपक्षियों को भी हमारी पीठ थपथपानी चाहिए. एक और क्षेत्र है जिसमें झारखंड ने काफी सुधार किया है वह कृषि है. प्रधानमंत्री मोदी भी अगले कुछ वर्षों में किसानों की आय दुगुनी करनी चाहते हैं. यह महज हवाबाजी नहीं है. हम किसानों के साथ बीज से लेकर बाजार तक खड़े हैं. हमारी सरकार ने महिलाओं को मिट्टी का डॉक्टर बनाया. कई किसानों को इजराइल भेजा जहां से वे उन्नत कृषि का प्रशिक्षण लेकर लौटे.

वेलफेयर स्कीम में भी झारखंड का परफॉर्मेंस बेहतर

पोद्दार ने कहा की वेलफेयर स्कीम में भी झारखंड का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है. महिलाओं के बीच गैस का कनेक्शन और बिजली की सुविधा पहुंचाई गई. इससे उनकी जिंदगी आसान हुई और वह अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही हैं. हमने पर्यटन सेक्टर और उद्यमिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. एक और क्षेत्र है जहां झारखंड में उल्लेखनीय तरक्की की है, तो वह मछली पालन का है इसमें हम आत्म निर्भर हो गए हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में हम अपने बूते पर सरकार बनाएंगे. प्रेस कांफ्रेंस में डॉ मनोज कुमार, अजय राय, उषा पांडे, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनु लकड़ा आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हाईकोर्ट का झटका, दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका खारिज

Next Post

लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में हाईकोर्ट के तेवर सख्त, पुलिस को फटकार

Next Post
लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में हाईकोर्ट के तेवर सख्त, पुलिस को फटकार

लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में हाईकोर्ट के तेवर सख्त, पुलिस को फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d