BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद ने अपने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक से की मुलाकात

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in Uncategorized
सांसद ने अपने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक से की मुलाकात

सांसद ने अपने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक से की मुलाकात

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: सांसद विद्युत बरण महतो ने मंगलवार को गार्डेनरीच में दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक एस के मोहंती से मुलाकात की. वहीं उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे संबन्धित मांगों के संबंध में विचार विमर्श किया. साथ ही मांगों से संबंधित कई ज्ञापन सौंपा. वहीं सांसद ने टाटा से बक्सर तक ट्रेन सेवा प्रारंभ करने के संबंध में जानकारी ली.

इस संबंध में जानकारी देते हुए महाप्रबंधक ने कहा दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कोई समस्या बल्कि पूरा मामला पूर्वोत्तर रेलवे से संबंधित है. यदि पूर्वोत्तर रेलवे तैयार हो तो टाटा दानापुर रेल सेवा का विस्तार बक्सर तक किया जा सकता है. इस संबंध में आवश्यक पत्राचार किया गया है. आगामी बैठक में इस पर और विचार विमर्श किया जाएगा.

उधर सांसद ने टाटा भागलपुर, टाटा कटिहार, टाटा जयनगर ट्रेन सेवा प्रारंभ करने के संबंध में जानकारी मांगने पर उपस्थित अधिकारी ने पहले स्पेशल ट्रेन चला कर ट्रायल कर निर्णय लेने की बात कही. हावड़ा कोरापुट एवं शालीमार गोरखपुर के घाटशिला स्टेशन पर ठहराव के मांग पर महाप्रबंधक ने अपनी सहमति जताई. इसके अतिरिक्त टाटा बादामपहाड़ रेल खंड पर सभी स्टेशनों का अपग्रेडेशन, टाटा रांची एक्सप्रेस के रूट एवं टाइम टेबल में परिवर्तन, शालीमार गोरखपुर का फेरा बढ़ाने, उत्कल एक्सप्रेस का राखामाइंस में ठहराव पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया.

सांसद ने चांडिल, पटमदा, बांदवान, झाड़ग्राम, रेलवे लाइन, कान्ड्रा नामकुम रेलवे लाइन, चाकुलिया बुढ़ामारा रेलवे लाइन एवं टाटा बादामपहाड़ रेल खंड के दोहरीकरण पर डी पी आर बनाने को कहा ताकि उसे स्वीकृति दिलायी जा सके. सांसद ने टाटानगर रेलवे क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओ के लिए वेंडींग जोन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. जिसपर महाप्रबंधक ने कहा कि वे आवश्यक जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे.

इसके अतिरिक्त चाकुलिया में जुस्को द्वारा जलापूर्ति के लिए अनापत्ति देने पर सहमति प्रदान की. सांसद ने टाटानगर स्थित रेलवे लोको कालोनी के लिए एक आर यु बी की मांग की जिससे लोको कालोनी का आवागमन सुगम हो सके. महाप्रबंधक ने इसकी जांच करवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. वार्ता के दौरान सी सी एम मनोज कुमार सिंह, सी पी टी एम के अलावा जेड आर यु सी सी सदस्य दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं राहुल मित्रा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंकों को ग्राहकों के साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहिए : उपायुक्त

Next Post

दो अवैध कोयला तस्कर गिरफ्तार ,जेल

Next Post
दो अवैध कोयला तस्कर गिरफ्तार ,जेल

दो अवैध कोयला तस्कर गिरफ्तार ,जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d