महराजगंज: महराजगंज जिले के सांसद पंकज चौधरी ने नगर पंचायत कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया.अभी परतावल को हाल ही में नगर पंचायत का दर्जा मिला है.
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत की अपेक्षा नगर पंचायत का विकास तेजी से होता है. यहां के जन प्रतिनिधियों के प्रयास से यह सुविधा आपको मिल रही है, इससे विकास के द्वार खुलेंगे.
नगरीकरण तेजी से होगा तो यहां की जनता को शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं बेहतर ढ़ंग से मिलेगी और सरकार की तरफ से नगरीय क्षेत्र के चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा. इसके लिए स्वयं भी शासन स्तर तक प्रयासरत रहने की बात कही.
कार्यालय के उदघाटन के पश्चात सांसद ने स्वच्छता पर दिया जोर
सांसद पंकज चौधरी ने परतावल मे नगरपालिका के नगर पंचायत कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को साकार किया.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की गूंज और इसकी छाप देश के हर कोने में देखने को मिल रही है. देश के तमाम हिस्सों में तो इसकी झलक देखने को मिल रही है.
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले स्वच्छता को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की. इस साल मोदी, स्वच्छता अभियान में एक नई पहल को जोड़ने का काम किया है.

