BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ ने रांची में LIC का मंडल कार्यालय खोलने की रखी मांग

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
बड़ा तालाब की सफाई के लिए जनप्रतिनिधि सामाजिक एवं धार्मिक संगठन आगे आएं: संजय सेठ
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर रांची में LIC का मंडल कार्यालय खोलने की मांग रखी.

सेठ ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम भारत सरकार की एक अग्रणी वित्तीय संस्था है. LIC पिछले 7 सालों में अपनी कर्म निष्ठा व सेवा के बल पर लोगों का विश्वास हासिल किया है, झारखंड एक उभरता हुआ राज्य है. जहां विकास कि अपार संभावनाएं हैं. झारखंड के विकास में यहां की जनता के सामाजिक व आर्थिक उत्थान में LIC ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

झारखंड में LIC के दो मंडल कार्यालय जमशेदपुर और हजारीबाग में स्थित है. यहीं से पूरे राज्य की जनता को सेवा प्रदान की जाती है. झारखंड राज्य के निर्माण के बाद रांची को राजधानी बनाया गया, उसके बाद रांची व उसके आसपास के इलाके तेजी के साथ विकसित हुए और आबादी भी काफी तेजी के साथ बढ़ा.

व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी यह  क्षेत्र काफी तेजी के साथ विकसित हुआ. इस स्थिति में LIC की भी जिम्मेवारी बनती है कि इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर व त्वरित सेवा प्रदान करें.

राज्य की राजधानी राज्य का सबसे महत्वपूर्ण शहर होता है, यहां सभी विभागों के कार्यालय स्थित है, यहां प्रशासनिक नियंत्रण का भी केंद्र है. राज्य सरकार या किसी भी संस्था या उपक्रम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक है कि उस संस्था का उपक्रम  का एक उच्चस्तरीय कार्यालय राज्य की राजधानी में स्थित हो, परंतु यह एक विडंबना है कि झारखंड की राजधानी रांची में LIC का कोई मंडल कार्यालय नहीं है.

रांची में मंडल कार्यालय खुलने से राजधानी क्षेत्र व आसपास निवास करने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा तुरंत मुहैया कराया जा सकता है. रांची में मंडल कार्यालय खोलने से राज्य सरकार व LIC के मद एक बेहतर समन्वय स्थापित हो पाएगा.

सुदूरवर्ती शाखा कार्यालय जैसे डाल्टेनगंज, गढ़वा, गुमला, आदि जो जमशेदपुर मंडल के अंतर्गत आते हैं. इन क्षेत्र के लोगों की दूरी भी कम होगी और रांची आने जाने में सुविधा होगी और इनका समय भी बचेगा. इस सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रांची में एलआईसी का मंडल कार्यालय खोला जाए. केंद्रीय मंत्री ने इस पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह, 3 गिरफ्तार

Next Post

पोषण अभियान में आप सभी जिलावासियों का सहयोग अपेक्षित: उपायुक्त

Next Post
व्यवस्था व सुरक्षा के साथ बच्चियों को मिले हर संभव सुविधा: उपायुक्त

पोषण अभियान में आप सभी जिलावासियों का सहयोग अपेक्षित: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d