BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद सुनील सोरेन ने रेलवे स्टेशन पर एक सौ फीट की उंचाई पर फहराया तिरंगा

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in Uncategorized
सांसद सुनील सोरेन ने रेलवे स्टेशन पर एक सौ फीट की उंचाई पर फहराया तिरंगा

सांसद सुनील सोरेन ने रेलवे स्टेशन पर एक सौ फीट की उंचाई पर फहराया तिरंगा

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: रेलवे वोर्ड के असानसोल डिवीजन के तत्वावधान में आज झारखंड की उपराजधानी दुमका में अवस्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित भव्य समारोह में आज तिरंगा फहराया गया. दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने रेलवे वोर्ड के आसनसोल डिविजन के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा ध्वजारोहन समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और रेलवे मंत्रालय ने देश में आमजनों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने के लिए सभी स्टेशनों पर तिरंगा फहराये जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

देश की आन-बान शान यह तिरंगा देश्वासियों को राष्ट्रीयता के लिए प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की पहल पर दुमका आज रेलवे के मानचित्र पर अपनी पहचान बना सका है. सात-आठ वर्षो पूर्व दुमका वासियों का रेल पर सफर करने का सपना साकार हो पाया है. इसके बावजूद यहां  के लोगों को लंबी दूरी के रेल की सुविधा नहीं मिल पायी है. इससे यहां के लोगों का पटना, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों तक सीधी रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने कहा कि दुमका झारखंड की उपराजधानी है और संतालपरगना का प्रमंडलीय मुख्यालय है. उन्होंने कहा कि वे केन्द्रीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, हावड़ा जोन के रेल महाप्रबंधक एवं सभी डिविजन के प्रबंधक से मिलकर दुमका में आरक्षण केन्द्र के समय में वृद्धि, भागलपुर से दिल्ली तक चलनेवाली बिक्रमशीला ट्रेन का विस्तार कर दुमका से चलाने, नयी दिल्ली और हावड़ा तक नयी रेल सुविधा मुहैया कराने तथा जामताड़ा स्टेशन पर विभूति, पूर्वा, पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करने के साथ दुमका एवं जामताड़ा में रेल सुविधा का विस्तार करने के साथ रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं किया जा सका है.

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की मांगों पर रेलवे वोर्ड द्वारा यहां की समस्याओं के निदान की दिशा में शीघ्र ही कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो यहां के लोग आंदोलन करने को वाध्य होंगे और जरूरत पड़ने पर रेल रोको आंदोलन भी चलाया जायेगा. सोरेन ने कहा कि उनके द्वारा रेलवे वोर्ड को प्रथम चरण में जामताड़ा से भाया फतेहपुर दुमका तक नयी रेल लाईन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव दिया गया है. वहीं दूसरे चरण में दुमका से पाकुड़ और तीसरे चरण में दुमका से भाया रामगढ़ गोड्डा नयी रेल लाईन परियोजना की मांग की गयी है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी बजट में दुमका वासियों को बेहतर रेल सुविधा मुहैया कराने के साथ प्रस्तावित नयी रेल परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. बाद में आसनसोल रेल डिवीजन के प्रबंधक डीआरएम सुमीत सरकार ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दुमका के सांसद द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पार्क में आज एक सौ फीट की उंचाई पर ,30 फुट लंबा और 20 फीट चौड़ाई के राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया है.

इसी क्रम में सरकार ने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय के अनुरूप आवश्यक सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा तथा रेलवे स्टेशन के पार्क को और आकर्षक बनाने के साथ राजस्व वृद्धि के लिए कार पार्क का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने सांसद की मांग पर दुमका रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे 12 घंटे आरक्षण की सुविधा बुधवार से मुहैया कराने का ऐलान किया.

सरकार ने इसी क्रम में बताया कि रेलवे वोर्ड द्वारा स्वीकृत चालीस लाख रूपये की लागत से दुमका रेलवे स्टेशन का मरम्मत कराया जायेगा. अगले मई महीने से स्टेशन मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जायेगा और बरसात के पूर्व यह कार्य पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्टेशन के एक नंबर प्लेट फार्म पर यात्रियों की सुविधा के मद्धेनजर शेड और महिला पुरूष के लिए शौचालय कम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा. सरकार ने बताया कि दो एवं तीन नंबर प्लेटफार्म पर भी शौचालय की व्यवस्था की जायेगी. सरकार ने बताया कि सुरक्षा के मद्धेनजर दुमका रेलवे स्टेशन आरपीएफ जवानों की तैनाती की जायेगी. इसके लिए अगले दो तीन महीने के भीतर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ बैरेक का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन की आय में वृद्धि के लिए यहां टिकट निरीक्षक टीटीई की संख्या बढाई जायेगी. सरकार ने दुमका से लंबी दूरी की रेल सेवा शुरू किये जाने के सवाल पर कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा सांसद की मांग पर नीतिगत फैसला लिये जाने की आवश्यकता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d