मप्र.: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( एमपीबीएसई ) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस साल कुल 68.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. छात्राओं ने इस बार भी बाजी मारी है. छात्राओं का पास फीसदी 73.40 फीसदी रहा है, वहीं 64.66 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. इस बार करीब 8.5 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे.
इस बार परीक्षाएं 2 मार्च से 31 मार्च के बीच शेड्यल की गई थीं लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं बाधित हुईं. आखिरकार सरकार ने 12वीं की शेष परीक्षाएं 9 जून से 16 जून के बीच आयोजित करवाईं.
बता दें कि रीवा की खुशी सिंह ने 500 में से 486 अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में टॉप किया है. वहीं मधुलता ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि निकिता तीसरे स्थान पर रही.
यहां रिजल्ट की खास बात बता दें कि टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने स्थान बनाया है. मेरिट लिस्ट में स्ट्रीम वाइस सफलता की बात करें तो साइंस, गणित (Science, Maths) के सबसे ज्यादा 37 बच्चों ने स्थान बनाया है. इसके बाद कॉमर्स के बच्चों का नंबर है.

